
ऋषिकेश : देशभर में होली के त्योहार को बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात्रि को होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली का पर्व मनाया जाता है. होली का इंतजार लोगों को बेसब्री से होता है. साल 2024 की तरह इस बार भी होली की डेट को लेकर लोग अधिक कन्फ्यूज हो रहे हैं. कुछ लोग होली 14 मार्च की बता रहा हैं, तो वहीं कुछ लोग होली 15 मार्च को मनाने की बात कह रहे हैं. इस रिपोर्ट में हम वैदिक पंचांग के अनुसार बताएंगे कि होली किस तारीख को मनाई जाएगी.
Bharat.one के साथ बातचीत के दौरान उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित श्गृह स्थानम के ज्योतिष अखिलेश पांडेय ने कहा कि होलिका दहन और रंग वाली होली, दोनों का अलग-अलग महत्व है. वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 25 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर तिथि का समापन होगा. सनातन धर्म में उदया तिथि का अधिक महत्व है. ऐसे में इस बार होलिका दहन 14 मार्च को और होली 15 मार्च को मनाई जाएगी.
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा की रात को शुभ मुहूर्त में किया जाता है. साल 2025 में होलिका दहन का शुभ समय शाम 6:30 बजे से रात 8:30 बजे तक रहेगा. इस दौरान लोग पवित्र अग्नि में लकड़ी, गोबर के उपले और अनाज अर्पित कर अपनी समस्याओं और नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने की कामना करते हैं.
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 17:53 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















