Last Updated:
Vastu Tips For Home: वास्तु हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है. घर की बनावट और सामान रखने का तरीका हमारे स्वास्थ्य और खुशी को काफी प्रभावित करता है. घर बनाते समय वास्तु से जुड़ी एक-एक बात का बारीकी से ध्यान रख…और पढ़ें
वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखें खास ध्यान
हाइलाइट्स
- घर का मुख्य द्वार साफ-सुथरा रखें.
- बेडरूम में बिस्तर दीवार से सटाकर रखें.
- किचन में गैस चूल्हा पूर्व या उत्तर दिशा में रखें.
Vastu Tips For Home: दुनिया भर में लोग अपने घर में खुशहाली, अच्छी सेहत और तरक्की लाने के लिए अलग-अलग मान्यताओं को मानते हैं. इन सबका मकसद यही होता है कि घर में रहने वाले लोगों का जीवन बेहतर बने और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे. जब आप घर बनवा रहे होते हैं, तो कुछ चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है ताकि वह रहने के लिए अच्छा और सुखद स्थान बन सके क्योंकि घर रोज-रोज नहीं बनते, इसलिए घर बनवाते वक्त वास्तु का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के लिए कुछ नियमों का पालन किया जाता है. इससे घर में रहने वाले लोगों की खुशहाली और तरक्की बढ़ती है. वास्तु शास्त्री अंशुल त्रिपाठी बता रहे हैं कि घर बनाते समय किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए.
भूमि पूजन
घर बनाने से पहले भूमि पूजन करना बेहद शुभ माना जाता है. धरती को मां माना जाता है, इसलिए घर बनवाते समय खुदाई शुरू करने से पहले उसका सम्मान करना आवश्यक होता है. यह शुभ शुरुआत मानी जाती है और नेगेटिविटी एनर्जी को दूर रखती है.
कुआं
घर बनवाते समय उत्तर-पूर्व दिशा में कुआं खोदें और उसी पानी का उपयोग घर बनाने में करें. इससे भाग्य अच्छा होता है. दक्षिण-पश्चिम में कुआं बनाना अशुभ माना जाता है, इससे घर में परेशानी आ सकती है.
दरवाजा
दक्षिण-पश्चिम में दरवाजे नहीं होने चाहिए. दरवाजे उत्तर या पूर्व की ओर होना शुभ माना जाता है. दरवाजे अंदर की ओर खुलने चाहिए, ताकि सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश करे. बाहर की ओर खुलने वाले दरवाजे से पॉजिटिव एनर्जी बाहर की ओर चली जाती है.
पानी की निकासी
घर का गंदा पानी भी उत्तर-पूर्व दिशा में ही निकलना चाहिए.
पुराना घर खरीदते समय
अगर आप पुराना घर खरीद रहे हैं, या उसके बारे में सोच रहे हैं तो उसे रंग-रोगन (पेंट) जरूर करवाएं. अगर खुद पेंट कर सकें या उसमें सहयोग दें तो और भी बेहतर होगा. ऐसा करने से घर में कभी आर्थिक संकट नहीं आएगा.
घर बनवाते समय इन चीजों का भी रखें ध्यान
- मुख्य द्वार के सामने के पेड़ को हटाना.
- बेडरूम में बिस्तर को दीवार से सटाकर रखना.
- किचन में गैस चूल्हे का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए.
- मंदिर को घर के उत्तर-पूर्व कोने में रखना चाहिए.
वास्तु शास्त्र हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है. घर की बनावट और सामान रखने का तरीका हमारे स्वास्थ्य और खुशी को प्रभावित कर सकता है.
वास्तु टिप्स
- घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा रखें.
- घर में पर्याप्त रोशनी और हवा का प्रवाह सुनिश्चित करें.
- घर में पौधे लगाएं.
- घर में पानी का रिसाव न होने दें.
- बेडरूम में दर्पण को इस तरह लगाएं कि आप सोते समय अपनी परछाई न देख सकें.
February 15, 2025, 11:47 IST
घर बनाते समय वास्तु से जुड़ी इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो नहीं होंगे परेशान

















