Home Uncategorized Jupiter eighth house effects। बृहस्पति आठवां भाव प्रभाव

Jupiter eighth house effects। बृहस्पति आठवां भाव प्रभाव

0
9


Jupiter In 8th House: जन्मपत्री में आठवां भाव हमेशा थोड़ा रहस्यमय माना जाता है. इस भाव का लिंक गहरी बातों, छिपे हुए राज, अचानक आने वाले बदलाव, लंबे समय से चल रहे मन के डर, रिश्तों में उतार-चढ़ाव, धन के अचानक मिलने या रुक जाने से होता है. जब इतना संवेदनशील भाव पहले से कई तरह की ऊर्जाओं को चला रहा हो, और उस पर बृहस्पति जैसा बड़ा और विस्तार देने वाला ग्रह बैठ जाए, तो असर एक तरफ बहुत अच्छा हो सकता है और दूसरी तरफ कई बार उलझन भी ला सकता है. बृहस्पति को ज्ञान, भरोसा, अच्छाई, किस्मत, विकास और समझ का ग्रह माना जाता है. यह जहां बैठता है, वहां कुछ न कुछ बड़ा बदलाव जरूर लाता है. अब अगर ऐसा ग्रह आठवें भाव में हो तो यह इंसान की सोच, उसके डर, उसके रिश्तों और उसके भाग्य को अलग तरीके से बदल सकता है. कई बार यह इंसान को आध्यात्मिक रास्ते पर ले जाता है, कई बार उसे अपने ही अंदर झांकने पर मजबूर कर देता है. कुछ लोग इसकी वजह से अपने अंदर गहरा बदलाव महसूस करते हैं, जबकि कुछ लोग अचानक आने वाली चुनौतियों से भी गुजरते हैं.

इस आर्टिकल में हम आसान भाषा में समझेंगे भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह कि आखिर बृहस्पति के आठवें भाव में होने से किन अच्छे और बुरे असर का सामना करना पड़ता है, किस तरह किस्मत बदलती है, कौन से रिश्ते मजबूत या कमजोर हो सकते हैं, और किस तरह आसान उपाय करके इस ग्रह की ऊर्जा को अपने पक्ष में किया जा सकता है.

बृहस्पति आठवें भाव के सकारात्मक प्रभाव
1. गहरी सोच और दमदार इनर स्ट्रेंथ
इस भाव में बृहस्पति होने से इंसान अंदर से बहुत मजबूत होता है. यह इंसान आसानी से टूटता नहीं है और मुश्किल हालात में भी फैसला ले पाता है. यह लोग अक्सर अपने आसपास वालों को भी हिम्मत देते हैं.

2. रिसर्च और गुप्त ज्ञान में निपुणता
ऐसे लोग ज्योतिष, टैरोट, मंत्र, ध्यान, साइंस रिसर्च, साइकोलॉजी जैसे विषयों में जल्दी आगे बढ़ते हैं. इनकी पकड़ गहरी बातों पर बहुत तेज होती है.

3. अचानक धन लाभ
कई बार ऐसे लोगों को अचानक किसी निवेश, विरासत, इंश्योरेंस, पैतृक संपत्ति या लॉटरी जैसी जगह से फायदा हो सकता है. हालांकि ये मौका हर किसी को नहीं मिलता, लेकिन ग्रह अनुकूल हुआ तो धन का फायदा बड़ा हो सकता है.

Jupiter in 8th house,
बृहस्पति आठवें भाव के उपाय

4. रिश्तों में गहरी समझ
ये लोग अपने पार्टनर की भावनाओं को आसानी से पढ़ लेते हैं. रिश्ते में भरोसा और जुड़ाव ज्यादा होता है, बस भावनाओं का संतुलन रखना जरूरी होता है.

बृहस्पति आठवें भाव के नकारात्मक प्रभाव
1. अचानक आने वाली चुनौतियां
इस भाव में बैठा बृहस्पति कई बार अचानक परेशानी खड़ी कर देता है. जैसे काम का रुक जाना, रिश्तों में गलतफहमी, तनाव या पैसे को लेकर दिक्कत.

2. ओवरथिंकिंग और मन का भारीपन
ये लोग हर बात को ज्यादा सोच लेते हैं. कई बार छोटी-सी बात भी इन्हें परेशान कर देती है, जिससे मन में बेचैनी बढ़ सकती है.

Jupiter in 8th house,
बृहस्पति आठवें भाव के उपाय

3. हेल्थ को लेकर उतार-चढ़ाव
शरीर में अंदरूनी कमजोरी, स्टैमिना कम होना, बार-बार थकान या पाचन से जुड़े मुद्दे इनके लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं.

4. रिश्तों में शक या गलतफहमी
कभी-कभी मन में अनचाहे डर या शक पैदा होता है, जिससे रिश्तों में दूरी आ सकती है. इसलिए भरोसा बनाए रखना जरूरी होता है.

बृहस्पति आठवें भाव के आसान उपाय
1. गुरुवार को पीला कपड़ा या पीली दाल दान करें
यह उपाय बृहस्पति को शांत रखता है और किस्मत खुलने में मदद करता है.

2. हर गुरुवार पानी में हल्दी डालकर नहाएं
यह शरीर और मन दोनों को साफ ऊर्जा देता है.

3. ओम बृं बृहस्पतये नमः मंत्र जप
हर दिन कम से कम 108 बार जप करने से मन शांत होता है और ग्रह मजबूत होता है.

4. गुरु के मार्ग पर चलें
बड़े बुजुर्ग, शिक्षक या किसी नेक इंसान की बात का मान रखने से किस्मत साथ देती है. बृहस्पति ऐसे कर्मों से जल्दी खुश होता है.

5. पीली चीजें ज्यादा खाएं
चना दाल, केसर, हल्दी वाला दूध, पीला फल-ये सब बृहस्पति को पॉजिटिव ऊर्जा देते हैं.

6. किसी जरूरतमंद लड़की की पढ़ाई में मदद
यह उपाय बहुत असरदार माना जाता है और ग्रह तुरंत अच्छा फल देने लगता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here