Last Updated:
आज के समय में हर व्यक्ति चाहता है कि उसके पास खूब सारा धन हो और वह अपने परिवार के साथ संसार की हर सुख-सुविधा का लाभ उठाए. हालांकि इसके लिए वह दिन-रात कड़ी मेहनत करता है. लेकिन कई उसे अपनी मेहनत के अनुसार फल नही…और पढ़ें
नियमित करें भगवत गीता के इस अध्याय का पाठ, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, पैसों का बढ़ेगा फ्लो!
Jyotish Upay For Money: वास्तुशास्त्र का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व होता है. घर में रखे सामान से लेकर हमारी दैनिक दिनचर्या व कुछ आदतों का हमारे उपर प्रभाव डालता है. इसलिए अगर आपको जीवन में संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब स्थिति में है तो आपको वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना चाहिए. इसके साथ ही कुछ ज्योतिष उपायों को करने से आपकी समस्या हल हो सकती है.
तो अगर आपको धन के अभाव में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है और आप धन-धान्य से संपन्न रहना चाहते हैं तो आपको वास्तु के कुछ विशेष उपाय करना चाहिए. इन उपायों से ना सिर्फ देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती है बल्कि आपके धन आने के मार्ग भी प्रशस्त होते हैं. ऐसे में ज्योतिषाचार्य व वास्तु सलाहकार डॉ अरविंद पचौरी से जानते हैं इन उपायों के बारे में…
लक्ष्मी प्राप्ति के ज्योतिष उपाय
लौंग का सरल उपाय
अगर आप चाहते हैं कि आपको कार्य में अड़चने ना आएं और आपको धन प्राप्ति के मार्ग प्रशस्त हों, तो आप घर से बाहर निकलते समय हाथ में पांच लौंग लेकर निकले. इन लौंग को कार्यक्षेत्र में लाल कपड़े में रखकर जेब में रख लें और घर लौटने पर इन्हें अपने मंदिर में रख दें. इस उपाय से आपको लाभ मिलेगा.
गीता के अध्याय का पाठ
आप धन संबंधित परेशानियों से जूझ रहे हैं तो श्रीमद भगवत गीता का पाठ करना लाभदायक हो सकता है. कहा जाता है कि श्रीमद भगवत गीता के 11वें अध्याय का पाठ करना धन की कमी को दूर करता है, इसका सच्चे मन से नियमानुसार पाठ करें. इसके साथ ही महिलाओं का हर परिस्थिती में सम्मान करें.
यह भी पढ़ें- Vastu Tips For Staircase: दक्षिण दिशा में सीढ़ियों का होना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तुशास्त्र
लक्ष्मी पूजन में लगाएं इस रंग का आसन
ज्योतिष के अनुसार, एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप अपने घर में मां लक्ष्मी का पूजन करें तो बैठने के लिए गुलाबी रंग के आसन का प्रयोग करें और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें.
कनकधारा स्त्रोत का करें पाठ
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करकधारा स्त्रोत का पाठ नियमित रुप से पूरे विधि-विधान से करना चाहिए. जब आप लक्ष्मी जी की पूजा करें तो पहले उनके समक्ष घी का दीपक जलाएं और करनकधारा स्त्रोत का पाठ करें. इसको श्रृद्धाभाव से करने पर घर में धन की कमी नहीं होती और आर्थिक संपन्नता आती है.
यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने पैरेंट्स को दी सलाह, ना करें ये गलती, वरना घर छोड़ देगा बच्चा
सूर्य देव को करें प्रसन्न
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव को प्रतिदिन जल चढ़ाना व उनके सम्मुख गायत्री मंत्र का जाप करना बहुत अच्छा माना जाता है. इससे आपकी कुंडली में नवग्रह की स्थिति धीरे-धीरे शुभ होती है और नवग्रहों के दोषों से भी मुक्ति मिलती है. बता दें कि गायत्री मंत्र का जाप व्यक्ति के व्यवहार में भी सौम्यता लाता है.
January 23, 2025, 13:43 IST
नियमित करें गीता के इस अध्याय का पाठ, लक्ष्मी कृपा से पैसों का बढ़ेगा फ्लो!

















