Home Uncategorized Kashi Vishwanath Dham: बाबा के धाम से वाराणसी में पर्यटन हुआ बमबम,...

Kashi Vishwanath Dham: बाबा के धाम से वाराणसी में पर्यटन हुआ बमबम, 3 साल में 19 करोड़ भक्तों ने किया दर्शन

0
7



वाराणसी: धर्म नगरी काशी के नाथ बाबा विश्वनाथ है. बाबा के धाम की खूबसूरती दुनियाभर में निराली है. 13 दिसंबर को बाबा के भव्य, दिव्य और नव्य  धाम के 3 साल पूरे हो गए हैं. इन 3 सालों में बाबा विश्वनाथ के धाम से काशी के पर्यटन को चार चांद लगे हैं. आंकड़ों के अनुसार काशी विश्वनाथ धाम में तीन साल में 19 करोड़ से ज्यादा भक्तों ने यहां मत्था टेका है. मंदिर प्रशासन की ओर से यह आंकड़ा जारी हुआ है.

काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वभूषण मिश्र ने बताया कि 13 दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण किया था, जिसके बाद से लगातार हर महीने यहां रिकॉर्ड तोड़ संख्या में श्रद्धालु धाम की खूबसूरती निहारने आ रहे हैं. दिसंबर 2021 से दिसंबर 2023 तक यहां 19 करोड़  12 लाख 83 हजार 57 भक्तों ने मत्था टेका है. हर महीने करीब 35 से 45 लाख भक्त यहां आ रहे हैं.जहां विशेष महीनों में यह संख्या 50 से 60 लाख के करीब पहुंच जाती है.

पर्यटन का हुआ बमबम

बाबा विश्वानाथ के धाम में लगातार बढ़ती भीड़ के कारण काशी के पर्यटन को भी नया आयाम मिला है. यहां के होटल इंड्रस्टी से लेकर बनारसी साड़ी और नाविकों के साथ अन्य लोगों का व्यवसाय भी बीते 3 साल में कई गुना बढ़ा है.

श्रद्धालुओं के लिए हुई सुविधा का विस्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर विशिष्ट तीर्थ क्षेत्र के एसडीएम शंभू कुमार ने बताया कि जिस तरह धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है. उसी हिसाब से यहां उनके लिए सुविधाओं का विस्तार भी लगातार किया जा रहा है.

लोकहित के काम पर किया जा रहा है फोकस

इसके अलावा धाम में कई जनकल्याण के काम भी किए जा रहे हैं, जिसके तहत संस्कृत के उत्थान के लिए उनके विद्यार्थियों को कपड़े, पुस्तक के साथ अन्य चीजें निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसके अलावा बाबा धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए स्थानीय कलाकारों को भी मंच दिया जा रहा है. इतना ही नहीं बाबा का अन्नक्षेत्र अब हजारों जरूरतमंदों के पेट भी भर रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here