Ketu In 5th House: ज्योतिष में पांचवां भाव बहुत खास माना जाता है क्योंकि इसका सीधा रिश्ता आपकी सोच, क्रिएटिव स्किल, बच्चों, पढ़ाई, रिश्तों, रोमांस, दिमाग की पकड़ और आपकी किस्मत से होता है. जब इसी जगह पर केतु आकर बैठ जाता है, तो इंसान की लाइफ एक अलग ही दिशा में मुड़ जाती है. क्योंकि केतु खुद एक ऐसा ग्रह है जो इंसान को अंदर से अलग, गहरा और कभी-कभी उलझा हुआ बना देता है. यह ग्रह भौतिक चीज़ों से दूर ले जाता है, लेकिन दिमाग में तेज़ी, समझ और एक अनोखा नज़रिया देता है. पांचवें भाव में केतु अच्छी जगह हो, सही राशियों से जुड़ा हो या शुभ ग्रहों का सपोर्ट मिले तो यह व्यक्ति को बेहद क्रिएटिव बनाता है. ऐसे लोग अपनी सोच से कमाल कर जाते हैं. बहुत से लोगों में यह योग बच्चों के लिए भी शुभ माना जाता है, क्योंकि इनके बच्चे तेज़, समझदार और अपने दम पर आगे बढ़ने वाले होते हैं. कुछ मामलों में यह व्यक्ति को पढ़ाई में अचानक चमका देता है, जैसे-किसी एक सब्जेक्ट में अलग स्तर की पकड़, किसी कला में मास्टरी या दिमाग की ऐसी चाल जो हर बार कामयाब हो जाए, लेकिन हर चीज़ के दो पहलू होते हैं, अगर केतु यहां नीच की दशा में हो या उसके साथ गलत ग्रह हों, तो यह वही दिमाग उलझनों में भी फंसा सकता है.
पढ़ाई में गैप, बच्चों को लेकर टेंशन, प्रेम में उतार-चढ़ाव या बार-बार गलत फैसले-ये सब भी देखने को मिल सकता है. यही वजह है कि पांचवें भाव में केतु को समझना बेहद ज़रूरी है ताकि इसके अच्छे फल बढ़ें और खराब असर शांत किया जा सके. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.
पांचवें भाव में केतु के सकारात्मक प्रभाव
1. दिमाग में तेज़ी और अलग सोच
ऐसे लोग एक ही बात को बाकी लोगों से अलग तरीके से समझते हैं. इनकी सोच बेहद क्रिएटिव और अनोखी होती है. दिमाग तेज़ चलता है और अचानक ऐसे आइडिया आते हैं जो लोगों को हैरान कर देते हैं.
2. क्रिएटिव फील्ड में सफलता
फिल्म, म्यूजिक, राइटिंग, डिजाइनिंग, अभिनय, पेंटिंग या किसी भी कल्पनाशील काम में ये लोग बहुत अच्छा कर जाते हैं. कई बार यह योग जन्मजात टैलेंट देता है.

केतु उपाय
3. रिसर्च, ज्योतिष, टैरो, साइकोलॉजी में पकड़
केतु इन लोगों को गहरी समझ देता है. ऐसी चीज़ें जिनको समझने में दूसरों को समय लगे, ये कम समय में पकड़ लेते हैं. खासकर ज्योतिष, ईश्वरीय विद्या और मन को समझने वाले कामों में.
4. बच्चों का भाग्य मजबूत
कई बार केतु यहां हो तो इंसान के बच्चे उसके लिए सौभाग्य लेकर आते हैं. बच्चे तेज़, समझदार और अपने दम पर आगे बढ़ने वाले होते हैं.
पांचवें भाव में केतु के नकारात्मक प्रभाव
1. पढ़ाई में रुकावट या ध्यान भटकना
कुछ लोगों को पढ़ाई में लगातार फोकस नहीं रहता. कभी सब ठीक रहता है और अचानक से दिमाग भटकने लगता है.
2. प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव
केतु रिश्तों में कन्फ्यूज़न बढ़ाता है. ऐसे लोग जल्दी जुड़ते भी हैं और जल्दी दूर भी हो जाते हैं. प्यार में गलत फैसले भी हो सकते हैं.

केतु उपाय
3. बच्चों को लेकर टेंशन
कुछ मामलों में बच्चे बीमार पड़ते हैं, उनका ध्यान पढ़ाई में नहीं लगता या उनके कारण मानसिक टेंशन मिलती है.
4. दिमाग में ओवर-थिंकिंग और उलझन
मन ज़्यादा सोचता है, हर बात को गहराई में जाकर उलझा देता है. इससे कई बार मूड स्विंग, बेचैनी या खुद से शिकायतें बढ़ जाती हैं.
पांचवें भाव में केतु होने पर आसान उपाय
1. हर मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा पढ़ें
इसे पढ़ने से मानसिक उलझन कम होती है और केतु का असर शांत होता है.
2. काले-तिल और उड़द की दाल का दान करें
खासकर शनिवार के दिन यह उपाय बहुत असरदार रहता है.
3. कुत्तों को रोटी खिलाएं
केतु तुरंत शांत होता है और दिमाग भी हल्का महसूस होने लगता है.
4. ध्यान या मेडिटेशन करें
पांचवें भाव में केतु वाले लोगों के लिए मेडिटेशन बहुत कारगर है. यह दिमाग की भाग-दौड़ को धीमा करता है.
5. बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं
अगर बच्चों से जुड़ी चिंता हो, तो उनके साथ समय बिताना और उन्हें समझना सबसे अच्छा उपाय है.
6. छोटा सा नारियल मंदिर में चढ़ाएं
यह उपाय नकारात्मक असर को काफी हद तक कम कर देता है.

















