Home Uncategorized Krishna Leela: काशी में 450 साल से अधिक पुराने कृष्ण लीला का...

Krishna Leela: काशी में 450 साल से अधिक पुराने कृष्ण लीला का हुआ मंचन, काशी नरेश से है नाता, देखें Video

0
11


वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में 450 साल से अधिक पुराने कृष्ण लीला का मंचन हुआ. वाराणसी के तुलसी घाट पर हुए इस 5 मिनट की लीला के लिए हजारों श्रद्धालु इक्कठा हुए. घाटों से लेकर गंगा की गोद तक हर तरफ लोग मौजूद रहे और जय श्री कृष्ण के जयकारों से पूरा इलजा गूंज उठा. काशी नरेश भी इस विश्वप्रसिद्ध नाग नथैया लीला के साक्षी बने. बता दें कि इस लीला को गोस्वामी तुलसीदास ने इसकी शुरुआत की थी.

परंपरा के मुताबिक हुई कृष्ण लीला

परंपरा के मुताबिक, शाम ठीक 4 बजकर 40 मिनट पर भगवान श्रीकृष्ण ने गंगा रूपी युमना में प्रवेश किया और कालियानाग के अहंकार का मर्दन कर उसके सिर पर खड़े होकर बंसी बजाई. इस दौरान जर तरफ घंटा घड़ियाल और डमरू की आवाज भी सुनाई दी.

वहीं, गोस्वामी तुलसीदास अखाड़े के महंत विश्वम्भर नाथ मिश्र ने बताया कि काशी की यह लीला लक्खा मेले में शुमार है. गोस्वामी तुलसीदास ने इस लीला की शुरुआत की थी. तब से ये लीला अनवरत चली आ रही है.

भगवान श्रीकृष्ण के होते हैं दर्शन
वाराणसी में होने वाले इस लीला को देखने के लिए दोपहर से ही घाट पर भीड़ जुटने लगी थी. शाम होने के साथ ही तुलसी घाट और आस पास के घाटों के अलावा गंगा की गोद में हजारों भक्त इक्कठा हो गए. इस लीला का दीदार करने आई सौम्या ने बताया कि यह लीला बेहद अद्भुत है. इसे देख मन प्रसन्न हो जाता है. ऐसा लगता है कि यहां आज भी साक्षात भगवान श्रीकृष्ण कुछ क्षणों के लिए आते है. ऐसा भक्तों का मानना है यही वजह है कि यहां भक्तों की भारी भीड़ होती है.

FIRST PUBLISHED : November 5, 2024, 18:27 IST

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here