
Last Updated:
सनातन धर्म में कुबेर देवता को धन, संपत्ति और समृद्धि के देवता हैं. उन्हें यक्षों का राजा भी माना जाता है. बता दें, कुबेर देवता को ‘वैद्यनाथ’ भी कहा जाता है और अगर कुबेर देवता की पूजा सही तरीके से की जाए तो घर से…और पढ़ें
Kuber Devta Puja: कुबेर देव धन के देवता माने जाते हैं, मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देवता की भी पूजा की जाती है. पौराणिक कथाओं की मानें तो कुबेर देवता को कोषाध्यक्ष भी कहा जाता है. भगवान शिव के परम भक्त कुबेर देवता उत्तर दिशा के रक्षक हैं. माना जाता है कि जिस घर पर कुबेर देवता की कृपा होती है, उसके जीवन में धन, ऐश्वर्य और समृद्धि का आगमन होता है. लेकिन क्या आपको पता है कि धन के देवता कुबेर की पूजा कब और किस दिन करनी चाहिए. जिससे की आपको लाभ अत्यधिक लाभ हो, तो आइए जानते हैं इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित रमाकांत मिश्रा से विस्तार से जानते हैं.
किस दिन करें कुबेर देवता की पूजा?
शास्त्रों की मानें तो कुबेर देवता की पूजा के लिए दो दिन बहुत अच्छे माने जाते हैं. जिनमें से एक बुधवार का दिन है. अगर आपको कुबेर देव की पूजा करनी है तो बुधवार का दिन बहुत अच्छा माना जाता है. यह दिन व्यापार, धन और संपत्ति के लिए बहुत शुभ होता है. क्योंकि बुध ग्रह का संबंध व्यापार और धन से होता है. इस दिन कुबेर देव की पूजा करने से धन में बरकत होती है.
यह भी पढ़ें- Jyotish Upay: घर से निकलते समय इन 2 मंत्रों का करें जाप, जीवन में आ रही बाधाएं होंगी दूर! बनने लगेगा हर काम
कुबेर देवता की पूजा के लिए दूसरा शुभ दिन शनिवार का दिन माना जाता है. अगर शनिवार के दिन कुबेर देवता की पूजा करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. इसके साथ ही अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहदोष होते हैं तो इससे मुक्ति मिल सकती है. तो अगर कुबेर देवता की पूजा शनिवार के दिन करते हैं तो आपको लाभ मिल सकता है.
कुबेर देवता की पूजा से मिलते हैं ये लाभ
कुबेर देवता की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और धन वृद्धि होती है. इसके साथ ही आय के नए स्त्रोत बनते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. बता दें कि कुबेर देवता व्यक्ति को सुख-शांति व बरकत लाते हैं.माना जाता है कि कुबेर देवता प्रसन्न हों तो व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है.
January 14, 2025, 08:31 IST
इस दिन करें कुबेर देवता की पूजा, अपार धन-दौलत से भर जाएगा आपका घर

















