Home Uncategorized Laddu Gopal: लड्डू गोपाल की चाहते हैं कृपा? घर में स्थापित करते...

Laddu Gopal: लड्डू गोपाल की चाहते हैं कृपा? घर में स्थापित करते समय इन नियमों का जरूर करें पालन

0
6


Last Updated:

Laddu Gopal: लड्डू गोपाल को घर में रखने के कई नियम हैं जिसका पालन करना जरूरी होता है. इन नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि आती है. भगवान कृष्ण के वो बाल रूप हैं, ऐसे में एक बच्चे की त…और पढ़ें

लड्डू गोपाल की चाहते हैं कृपा? घर में स्थापित करते समय इन नियमों को जरूर करें

लड्डू गोपाल

हाइलाइट्स

  • लड्डू गोपाल को मंदिर में ही स्थापित करें.
  • बंसी और पालना रखना आवश्यक है.
  • श्री राधा रानी की प्रतिमा भी रखें.

Laddu Gopal: भगवान कृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है. लेकिन उनकी स्थापना और पूजा के दौरान कुछ नियमों का पालन करना आवश्यक है. ऐसा माना जाता है कि इन नियमों का पालन करने से लड्डू गोपाल की कृपा सदैव बनी रहती है. लड्डू गोपाल की पूजा और उन्हें घर में रखने के नियम पर पूरी जानकारी दे रहे हैं पंडित अनिल शर्मा.

यहां कुछ चीजें हैं जिनके बिना लड्डू गोपाल को घर में नहीं रखना चाहिए

ये भी पढ़ें- Astro Tips: इन ग्रहों को करें शांत और फिर देखें कैसे आती है चैन की नींद, करवटें बदलना हो जाएगा बंद

बंसी: बंसी, यानी बांसुरी, भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय है. लड्डू गोपाल कृष्ण के बाल स्वरूप हैं इसलिए उन्हें घर में बिना बंसी के स्थापित करना उचित नहीं माना जाता है. बंसी को लड्डू गोपाल के साथ रखने से वे प्रसन्न होते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

पालना: लड्डू गोपाल की सेवा एक बच्चे के रूप में की जाती है. इसलिए उन्हें घर में लाने से पहले पालना अवश्य लगाना चाहिए. पालने में लड्डू गोपाल को सुलाने और झुलाने से उन्हें आनंद की अनुभूति होती है.

मंदिर: कई लोग लड्डू गोपाल को मंदिर में रखने के बजाय अपने कमरे में ही स्थापित कर देते हैं. यह उचित नहीं है. लड्डू गोपाल को हमेशा एक पवित्र स्थान पर, यानी मंदिर में ही स्थापित करना चाहिए.

श्रीराधा: लड्डू गोपाल की मूर्ति के साथ श्री राधा रानी के बाल स्वरूप की प्रतिमा भी अवश्य स्थापित करें. राधा और कृष्ण एक दूसरे के पूरक हैं और उनकी युगल मूर्ति की पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है.

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को क्या अर्पित करें और क्या नहीं? जानिए शुभ-अशुभ सामग्रियों की पूरी लिस्ट

इन नियमों के अलावा लड्डू गोपाल की सेवा में कुछ और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए

  • लड्डू गोपाल को नियमित रूप से स्नान कराएं और नए वस्त्र पहनाएं.
  • उन्हें ताजे फल, फूल और मिठाई का भोग लगाएं.
  • उनकी प्रतिदिन सुबह और शाम आरती करें.
  • लड्डू गोपाल को कभी भी अकेला न छोड़ें. उन्हें हमेशा अपने पास रखें.

इन नियमों का पालन करके आप लड्डू गोपाल की कृपा प्राप्त कर सकते हैं और अपने घर में सुख-समृद्धि ला सकते हैं.

homedharm

लड्डू गोपाल की चाहते हैं कृपा? घर में स्थापित करते समय इन नियमों को जरूर करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here