
Lohri 2025 Upay: साल 2024 खत्म होने में कुछ दिन शेष बचे हैं. ऐसे में लोग नए साल का बेसब्री से स्वागत करने के लिए उत्साहित है. आपको बता दें कि, साल 2025 के पहले महीने जनवरी में त्योहारों की बयार रहेगी. जनवरी में लोहड़ी, पोंगल व मकर संक्रांति जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे. सबसे पहले 15 जनवरी 2025 को लोहड़ी का पर्व मनाया जाएगा. लोहड़ी का पर्व हर वर्ष मकर संक्रांति से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है. इसी दिन से माघ मास की शुरुआत भी हो जाती है. लोहड़ी सिख समुदाय का प्रमुख त्योहार है, इसलिए इसका सबसे अधिक उत्साह पंजाब में रहता है. वहीं, अन्य राज्यों में भी लोहड़ी बड़े धूमधाम से मनाई जाती है.
लोहड़ी का पर्व कृषि को समर्पित होता है. इसलिए लोहड़ी के दिन अग्नि जलाकर परिवार के सभी सदस्य परिक्रमा करते हैं और अग्नि को रवि की फसल भेंट की जाती है. साथ ही परिवार के रिश्तेदारों और प्रियजनों को इस पर्व की बधाई देते हैं और ताल से ताल मिलाकर नृत्य करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि लोहड़ी पर यदि राशि अनुसार अग्नि की पूजा की जाए तो अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती है. अब सवाल है कि आखिर लोहड़ी पर राशि के अनुसार किस तरह पूजा करें? लोहड़ी पर किस राशि को क्या मिलेगा लाभ? इस बारे में Bharat.one को बता रहे हैं प्रतापविहार गाजियाबाद के ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी-
2025 में कब मनाया जाएगा लोहड़ी का पर्व?
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है. सूर्य मकर राशि में 15 जनवरी को सुबह 2 बजकर 43 मिनट में प्रवेश करेंगे इसलिए उदया तिथि को मानते हुए मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी दिन सोमवार को मनाया जाएगा. वहीं, मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है इसलिए लोहड़ी का पर्व 14 जनवरी दिन रविवार को मनाया जाएगा.
लोहड़ी पर पूजा का महत्व
मान्यताओं के अनुसार, लोहड़ी की रात साल की सबसे लंबी रात होती है. इसके बाद दिन बड़े होने लगते हैं. मौसम अनुकूल होने लगता है, जो फसलों के लिए उत्तम होता है. इसलिए लोहड़ी पर किसान नई फसल की बुआई करना शुरू कर देते हैं. लोहड़ी पर पूजा का विशेष विधान है. लोहड़ी पर पश्चिम दिशा में मां आदिशक्ति की प्रतिमा स्थापित कर सरसों के तेल का दीपक जलाएं. प्रतिमा पर सिंदूर का तिलक लगाएं और तिल से बने लड्डू अर्पित करें. इस दिन अग्नि का महत्व होता है. इसलिए एक स्थान पर सूखे नारियल में कपूर रखकर अग्नि जलाएं. उसमें मूंगफली, तिल, धान की बालियां डालकर अग्नि के चारों तरफ सात या ग्यारह परिक्रमा लगाएं.
लोहड़ी पर राशि अनुसार करें अग्नि की पूजा
मेष: लोहड़ी के दिन मेष राशि के जातक लौंग का जोड़ा बताशे के साथ अग्नि में डालें. ऐसा करने से आपको आरोग्य का वरदान प्राप्त होगा.
वृषभ: इस राशि के जातक लोहड़ी के दिन एक मुट्ठी चावल अग्नि में डालें. इससे आपका घर धन धान्य से भरा रहेगा.
मिथुन: इस राशि के जातक लोहड़ी की अग्नि में एक मुट्ठी मूंग डालें, इससे परिवार में हमेशा खुशनुमा माहौल बना रहेगा.
कर्क: इस राशि के जातक माता पिता की दीर्घायु के लिए एक मुट्ठी खील बताशे लोहड़ी की अग्नि में डालें. इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी.
सिंह: इस राशि के जातक एक मुट्ठी गेहूं लेकर खील बताशे के साथ अग्नि में डालें. ऐसा करने से आपके दुखों का नाश होगा.
कन्या: लोहड़ी के दिन कन्या राशि के लोग एक मुट्ठी मूंग और एक लौंग का जोड़ा अग्नि में डालें. इससे आपका दांपत्य जीवन सुखी रहेगा.
तुला: इस राशि के जातक एक मुट्ठी ज्वार और बताशे दाएं हाथ से लोहड़ी की अग्नि में डालें. ऐसा करने से व्यापार में वृद्धि होगी.
वृश्चिक: इस राशि के लोग एक मुट्ठी रेवड़ी और दो लौंग का जोड़ा अग्नि में डालें. इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम व स्नेह बना रहेगा.
धनु: इस राशि के लोग एक हल्दी की गांठ और एक मुट्ठी चने की दाल अग्नि में डालें. इससे व्यापार में आ रही रुकावटें दूर होंगी.
मकर: लोहड़ी के दिन इस राशि के लोग एक मुट्ठी काली सरसों और दो लौंग अग्नि में डालें. इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी.
कुंभ: इस राशि के लोग एक मुट्ठी काले चने की दाल, दो बताशे अग्नि में अर्पित करें. ऐसा करने से नौकरी में आने वाली बाधा दूर होगी.
मीन: इस राशि के लोग पीली सरसों और हल्दी की गांठ को लोहड़ी की अग्नि में डालें. इससे आपके और परिवार को आरोग्य का वरदान प्राप्त होगा.
FIRST PUBLISHED : December 15, 2024, 07:23 IST

















