
देवघर. पंचांग के अनुसार 08 दिसंबर दिन रविवार 12 राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. 08 दिसंबर मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. इस दिन शतभिषा नक्षत्र भी रहने वाला है. इसके साथ ही इस दिन वज्र और सिद्धि योग भी निर्माण हो रहा है. वज्र योग के कारण 12 राशियों मे से कई राशियों के ऊपर नकरात्मक प्रभाव पड़ेगा. लेकिन सिद्धि योग के कारण 12 राशियों मे से कई राशियों के ऊपर सकरात्मक परिणाम प्राप्त होंगे, तो आईए देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य से जानते है की 08 दिसंबर का दिन लव के दृश्टिकोण से कैसा रहेगा 12 राशियों का राशिफल?
मेष राशि वालों के लिए लव दृश्टिकोण से बेहद सकरात्मक रहने वाला है. साथी के साथ आपका प्रेम सदृढ होगा.पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने से मन में सुकून का अनुभव होगा साथ ही प्रेम बढेगा.
वृषभ राशि वालों के लिए 08 दिसंबर का दिन प्यार पर सकरात्मक प्रभाव पड़ने वाला है. जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं. प्रेम संबंध मामलो में आपको सफलता मिल सकती है. संबंध मे नजदीकिया बढ़ेगी.
मिथुन राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने वाला है. साथी के साथ रिश्तो में मिठास आने वाली है. पति पत्नी के रिश्तो में तनाव है. वह समाप्त होने वाला है. कल के दिन रिश्ते में एक नई तरह की परिपक्वाता आने वाली है.
कर्क राशि वालों का मिला जुला रहने वाला है. कल के दिन थोड़े से अपने वाणी पर संयम बरतें अन्यथा आपस मे टकराव हो सकता है. किसी कारणवस मानसिक तनाव हो सकता है, जिस वजह से रिश्ते मे ध्यान नही दे पाएंगे.
सिंह राशि वालों के लिए मिला जुला रहने वाला है. जैसा बर्ताव करेंगे वैसा परिणाम देखने को मिलेगा. प्रेम संबंध मामलो मे आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है. साथी को किसी बात को लेकर मन चिंतित हो सकता है.
कन्या राशि वालों का शुभ रहने वाला है. पति पत्नी भविष्य की प्लानिंग बना सकते है.रिश्ते मे रोमांस की इंट्री होने वाली है.आपको एकांत और शांत बैठकर अपने साथी के साथ बातकरने का मन करेगा.
तुला राशि वालों का कल का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. परिवार और साथी के साथ संबंध अच्छा रहने वाला है. पिकनिक मनाने साथी के साथ कही बाहर यात्रा पर जा सकते है. प्रेम संबंध मामलो मे आपको सफलता मिल सकती है. मन काफी प्रफुल्लित रहने वाला है.
वृश्चिक राशि वालों का कल का दिन मिला जुला रहने वाला है. अपने जीवनसाथी के साथ कुछ भी बात करे सोच समझ कर बात करे अन्यथा रिश्ते मे दरार आ सकती है. किसी भी बात को बेवजह तूल ना दे वादविवाद हो सकता है.
धनु राशि वालों के लिए मिला जुला रहने वाला है. रिश्तो मे किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है. प्रेम संबंध मामलो मे किसी तीसरे की एंट्री हो सकती है. हो सकता है आपको धोखा मिल सकता है. इसलिए कल का दिन आप सतर्क रहे.
मकर राशि वालों के लिए कल का दिन मिला जुला रहने वाला है. किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा. लव लाइफ मे ध्यान नही दे पाएंगे. इस सप्ताह मे आप धैर्य से काम ले तभी आपके लिए अच्छा रहेगा.
कुम्भ राशि वालो के लिए कल का दिन मिला जुला रहने वाला है. कल का दिन आपके लिए चुनौती भरा रहने वाला है. सूझबुझ से काम लें, पार्टनर लव लाइफ मे ध्यान नही दे पाएंगे. किसी बात को लेकन साथी के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है.
मीन राशि वालों के लिए कल का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक यात्रा पर जा सकते है. कोई तोहफा भी दें सकते हैं अपने पार्टनर को. प्रेम संबंध मामलो मे सफलता मिल सकती है.पार्टनर का भरपूर साथ मिलेगा आपके हर कार्य पूर्ण होंगे.प्यार के मामले मे सुखद संयोग से भरा रहेगा.
FIRST PUBLISHED : December 8, 2024, 07:01 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

















