
Last Updated:
वेदों और पुराणों में माघ मास में स्नान दान का विशेष महत्व बताया गया है. इस महीने में कुंभ मेले का आयोजन भी किया जाता है. इसके साथ ही माघ के महीने में पवित्र नदियों में स्नान और दान का खास महत्व बताया गया है….और पढ़ें
Magh Month 2025 Date: माह महीना शुरु हो चुका है और शास्त्रों के अनुसार माघ माह का विशेष महत्व माना जाता है. इस माह में स्नान-दान, पूजा-पाठ का बहुत अधिक महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व है. इसका साथ ही माघ माह में ऐसे कई कार्य हैं जिनके करने से जातक को पुण्यफल की प्राप्ति होती है. तो आइए पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार जानते हैं कि माघ महीने में किन कार्यों को करना शुभ माना जाता है और क्या है इसका महत्व.
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, 11वां महीना माघ मास होता है. हर साल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर माघ माह शुरु हो जाता है. इस बार सूर्य 14 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं और माघ माह की शुरुआत हो चुकी है अब 12 फरवरी तक माघ का महीना रहेगा.
माघ मास में जरूर करें ये काम
– माघ के महीने में भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की उपासना करना उत्तम माना जाता है. इसके साथ ही ऐसा करने से मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं.
– माघ का महीना बहुत पवित्र महीना माना जाता है. इसलिए इस महीने अपने घर आए किसी भी व्यक्ति को भूखा या फिर कोई जरुरतमंद को खाली हाथ ना जाने दें.
– माघ में तामसिक भोजन से परहेज करें और पवित्र नदियों में स्नान करना पुण्यदायी माना जाता है.
– यह महीना दान-पुण्य का ही नहीं बल्कि साधना का भी माना जाता है. इसलिए इस समय अपने मन को स्वच्छ रखें और किसी को कड़े शब्द ना बोलें.
– माघ मास में तिल और गुड़ का सेवन करना अच्छा माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से सूर्य और शनिदेव दोनों की कृपा प्राप्त होती है. वहीं सेहत की दृष्टि से भी यह अच्छा माना जाता है.
पद्म पुराण के अनुसार माघ मास का महत्व
‘प्रीतये वासुदेवस्य सर्वपापनुत्तये।
माघ स्नानं प्रकुर्वीत स्वर्गलाभाय मानव:।।’
पद्म पुराण के अनुसार, माघ माह का बहुत अधिक महत्व माना गया गया है. इसके अनुसार, व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति पाने के लिए माघ के महीने में किसी पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. इससे ना सिर्फ पापों से मुक्ति मिलती है बल्कि स्वर्ग प्राप्ति भी होती है.
यह भी पढ़ें- Gita Updesh: गीता के इन 5 उपदेशों को जीवन में उतार लिया तो कभी नहीं होगी निराशा, हर क्षेत्र में मिलेगी कामयाबी
माघ माह 2025 व्रत-त्योहार
14 जनवरी 2025 – मकर संक्रांति, पोंगल, उत्तरायण
17 जनवरी 2025 – सकट चौथ
25 जनवरी 2025 – षटतिला एकादशी
27 जनवरी 2025 – मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
29 जनवरी 2025 – माघी अमावस्या, मौनी अमावस्या
1 फरवरी 2025 – विनायक चतुर्थी
2 फरवरी 2025 – बसंत पंचमी
4 फरवरी 2025 – नर्मदा जयंती
8 फरवरी 2025 – जया एकादशी
9 फरवरी 2025 – प्रदोष व्रत
12 फरवरी 2025 – माघ पूर्णिमा व्रत, कुंभ संक्रांति, गुरु रविदास जयंती
January 14, 2025, 22:21 IST
Magh Month 2025: माघ माह शुरू, इस महीने ये कार्य करने से मिलेगा दोगुना पुण्य

















