Home Uncategorized Maha Shivaratri 2025 festival will be organized in Chhoti Kashi will be...

Maha Shivaratri 2025 festival will be organized in Chhoti Kashi will be changes to promote culture Local products get more opportunities

0
6



Last Updated:

Shivratri Festival 2025: मंडी में हर साल होने वाला अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव इस बार एक नए रंग में दिखेगा. इस सात दिवसीय महोत्सव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. महाशिवरात्रि का यह महोत्सव 26 फरवरी से शुरू होकर 6 मार्च तक चलेगा, जिसमें मुख्यमंत्री सुक्खू…और पढ़ें

मंडी. कुछ ही समय में छोटी काशी मंडी का सबसे बड़ा महोत्सव और आयोजन यानी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव शुरू होने जा रहा है और इसके लिए छोटी काशी मंडी एक महीना पहले से ही तैयारी में जुट चुकी है. मंडी जिला प्रशासन भी इस सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के लिए होम वर्क कर रहा है. गौरतलब है कि इस अंतराष्ट्रीय स्तर के आयोजन में कई चीजें होती हैं, जिसमें सबसे देव कुंभ यहां मंडी में सजता है और उसके बाद एक  व्यापार मेला भी यहां लगता है और साथ ही सात दिवसीय नाइट प्रोग्राम भी यहां होते हैं, जिसमें कई अंतराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के सितारे भी भाग लेते हैं.

आज Bharat.one आप लोगों को ओपिनियन बताने जा रहा है कि मंडी के लोग इन नाइट कल्चरल प्रोग्राम में लोकल स्टार या बड़े मुंबई के स्टार्स को ज्यादा देखना पसंद करेंगे. मंडी के लोगों के ओपिनियन के मुताबिक मंडी और हिमाचल की आपकी एक बेहद खूबसूरत संस्कृति है और इन नाइट कल्चरल प्रोग्राम में भी स्वदेशी बच्चों को ज्यादा देखना वह पसंद करेंगे और अपनी संस्कृति को इससे बढ़ावा भी मिलेगा और अपने बच्चों को आर्थिक मदद भी मिलेगी.

मंडी के स्थानीय निवासी आकाश शर्मा के अनुसार इन कल्चरल प्रोग्राम में देखा गया है कि स्टार लोगों को भारी भरकम फीस देकर यहां बुलाया जाता है और वह परफॉर्म करते हैं, लेकिन इससे उलट यहां जो हिमाचल के अपने बच्चे हैं, जो कला के क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं. उन सब को यहां मौका देना चाहिए. इससे अपनी संस्कृति प्रमोट भी होगी और अपने बच्चों को आर्थिक रूप से मदद भी मिलेगी.

इस बार 26 को शिवरात्रि महोत्सव 
इस बार महाशिवरात्रि का यह महोत्सव 26 फरवरी से शुरू हो रहा है और मंडी का यह अंतर्राष्ट्रीय सात दिवसीय महोत्सव 27 से शुरू होगा, जिसे सीएम सुक्खू हरि झंडी दिखाते हुए शुरू करने और इसका अंत 6 मार्च को हिमाचल के महामहिम राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here