
Masik Janmashtami 2025 Dates: सनातन धर्म में कृष्ण के कई भक्त हैं, जो कि उन्हें अपना आराध्य मानते हैं. कृष्ण की सेवा में हर दिन तत्पर रहते हैं व उनके निमित्त व्रत भी रखते हैं. मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत. बता दें कि मासिक जन्माष्टमी का व्रत रखने से जातक को श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती है साथ ही उन्हें सुख-समृद्धि भी मिलती है.
ऐसे में आप माघ माह की मासिक जन्माष्टमी, जो साल 2025 की पहली मासिक जन्माष्टमी होने वाली है. इस दिन आप लड्डू गोपाल की विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद उन्हें लड्डू का भोग लगाएं. इससे श्रीकृष्ण की विशेष कृपा प्राप्त होती है. तो आइए जानते हैं पंडित रमाकांत मिश्रा से कि साल 2025 में कब-कब पड़ रही है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी.
हर महीने होती है मासिक जन्माष्टमी
मासिक कृष्ण जन्माष्टमी हर महीने के कृष्ण पक्ष में अष्टमी तिथि के दिन पड़ती है. इस दिन व्रत भी रखा जाता है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मासिक जन्माष्टमी का व्रत रखने वालों के घर हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है और भगवान का हमेशा वास बना रहता है.
यह भी पढ़ें- Ramayan Katha: अंतिम समय में बाली ने अपने पुत्र के लिए श्रीराम से क्या मांगा? भगवान ने क्या दिए वचन, रोचक है प्रसंग
मासिक जन्माष्टमी 2025 लिस्ट
माघ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी- 21 जनवरी 2025, मंगलवार
फाल्गून माघ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी – 20 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार
चैत्र मासिक कृष्ण जन्माष्टमी – 22 मार्च 2025 शनिवार
वैशाख मासिक कृष्ण जन्माष्टमी – 20 अप्रैल 2025, रविवार
ज्येष्ठ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी – 20 मई 2025, मंगलवार
अषाढ़ मासिक कृष्ण जन्माष्टमी – 18 जून 2025, बुधवार
सावन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी – 17 जुलाई 2025,बृहस्पतिवार
भाद्रपद कृष्ण जन्माष्टमी – 15 अगस्त 2025, शुक्रवार
अश्विन मासिक कृष्ण जन्माष्टमी- 14 सितंबर 2025, रविवार
कार्तिक मासिक कृष्ण जन्माष्टमी- 13 अक्टूबर 2025, सोमवार
मार्गशीर्ष मासिक कृष्ण जन्माष्टमी- 11 नवंबर 2025, मंगलवार
पौष मासिक कृष्ण जन्माष्टमी – 11 दिंसबर 2025, बृहस्पतिवार
जनवरी मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मुहूर्त 2025
जनवरी में माघ माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 21 जनवरी को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट पर शुरु होगी और 22 जनवरी को दोपहर 03 बजकर 18 मिनट पर इसका समापन होगा. मासिक कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा मध्य रात्रि में करने का विधान है, ऐसे में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत मंगलवार, 21 जनवरी को किया जाएगा.
FIRST PUBLISHED : January 9, 2025, 16:47 IST

















