Home Uncategorized Monday Born People: सोमवार को जन्में लोगों का एक जगह स्थिर नहीं...

Monday Born People: सोमवार को जन्में लोगों का एक जगह स्थिर नहीं रहता मन, जानिए कब बदलता है इनका भाग्य!

0
3


Monday Born People: सोमवार हफ्ते का दूसरा दिन होता है और इसे चंद्रमा का दिन माना जाता है. सोमवार को जन्म लेने वाले जातकों पर चंद्रमा का प्रभाव अत्यधिक होता है. जिस दिन किसी व्यक्ति का जन्म होता है, उस दिन का स्वामी ग्रह उसके जीवन और स्वभाव पर प्रभाव डालता है. ज्योतिष के अनुसार जन्म के दिन का प्रभाव व्यक्ति के स्वभाव, सोच, संबंध और सफलता से जुड़ा होता है. सोमवार को जन्म लेने वाले जातकों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी.

चंद्रमा का दिन, भावनाओं का असर
सोमवार को जन्म लेने वाले जातकों पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव होता है. चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का प्रतिनिधि ग्रह माना जाता है. ऐसे लोग बेहद भावुक, संवेदनशील और कल्पनाशील होते हैं. इनका स्वभाव आमतौर पर शांत रहता है लेकिन मूड में उतार-चढ़ाव जल्दी होता है. रिश्तों को लेकर यह लोग बेहद भावनात्मक होते हैं और अपने संबंधों को निभाने में दिल से लगे रहते हैं.

विवाह के बाद भाग्य होता है प्रबल
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से सोमवार को जन्म लेने वाले लोगों का भाग्य विवाह के बाद उभरता है. यानी विवाह इनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लेकर आता है. हालांकि, इन्हें अपने रिश्तों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना चाहिए क्योंकि भावनाओं में बहकर निर्णय लेना इनके लिए नुकसानदायक हो सकता है.

ये भी पढ़ें-
Mahabharat: महाभारत के युद्ध में बिना एक तिनका बर्बाद हुए कैसे बनता था लाखों सैनिकों का खाना? यहां जानें

इस दिन करें शुभ कार्यों की शुरुआत
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि सोमवार को जन्म लेने वाले जातकों के लिए सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार शुभ होते हैं. इन दिनों में अगर कोई नया कार्य जैसे व्यवसाय शुरू करना, नई नौकरी ज्वाइन करना, वाहन खरीदना या किसी रिश्ते की शुरुआत करना हो तो सफलता की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाती हैं.

सावधानियां
ऐसे जातक रात को सोते समय मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने सिरहाने न रखें और बासी भोजन से परहेज करें. सोमवार को जन्मे जातकों को शनिवार के दिन कोई बड़ा फैसला लेने से बचना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार, जब चंद्रमा और शनि एक साथ आते हैं तो यह मिलन विष योग बनाता है जो मानसिक कष्ट और अस्थिरता का कारण बन सकता है. विशेषकर जिन लोगों के मूलांक, नामांक या भाग्यांक में अंक 8 आता है, उनके लिए यह योग और भी अधिक परेशानियों वाला हो सकता है.

अक्सर उदासी घेर लेती है
सोमवार को जन्मे व्यक्ति चाहे सुख-सुविधाओं से संपन्न हों, फिर भी किसी न किसी बात को लेकर उनके मन में बेचैनी बनी रहती है. इन्हें देखकर लगता है कि ये भीतर से परेशान हैं, चाहे बाहर से सब कुछ ठीक दिखता हो.

आकर्षक व्यक्तित्व, लेकिन भीतर से भावुक
ऐसे जातक आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं और समाज में चर्चा का विषय बने रहते हैं. इनके अच्छे मित्र होते हैं, प्रेम संबंध भी बनते हैं, लेकिन मन का संतुलन अक्सर गड़बड़ा जाता है.

अपेक्षित समर्थन नहीं मिलता
इनका पारिवारिक जीवन अच्छा रहता है. भाई-बहनों का साथ और घर-परिवार का सुख होता है. लेकिन कई बार इन्हें सही समय पर वह समर्थन नहीं मिलता जिसकी इन्हें आवश्यकता होती है.

ये भी पढ़ें- Lal Kitab Ka Upay: कर्ज के बोझ से हैं परेशान? तो शनिवार को चुपचाप कर लें ये उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा!

स्वास्थ्य संबंधित सावधानियां
इन जातकों को अक्सर गैस, पेट दर्द और मौसम से जुड़ी बीमारियों की समस्या रहती है. इन्हें अपनी दिनचर्या संतुलित रखनी चाहिए और देर रात तक जागने से परहेज करना चाहिए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here