Last Updated:
Money Bag Signature Astrology: जिन लोगों के सिग्नेचर में मनी बैग नहीं होता है, उनके पास हमेशा धन संकट बना रहता है. सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी के अनुसार वे लोग धनवार होते हैं, जिनके हस्ताक्षर में धन की पोटली होती है. आइए जानते हैं कि सिग्नेचर में मनी बैग क्या है? मनी बैग कैसे बनाते हैं? सिग्नेचर में मनी बैग का महत्व क्या है?
Money Bag Signature Astrology: किसी व्यक्ति का सिग्नेचर यानि हस्ताक्षर बहुत कुछ कहता है. सिग्नेचर एक तरह से किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का आईना होता है. इससे आप बिना कुछ पूछे ही उस व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं, इसके लिए आपको उसके सिग्नेचर को बहुत ही बारीकी से देखने की जरूरत होती है. हस्ताक्षर में इस्तेमाल किए गए शब्द कैसे बने हैं? उसकी बनावट उस व्यक्ति की सफलता, धन, महत्वाकांक्षा, स्वास्थ्य आदि के बारे में बताते हैं. हस्ताक्षर में मनी बैग का बहुत महत्व है. जिन लोगों के हस्ताक्षर में मनी बैग नहीं होता है, वे लोग धन संकट से जूझते हैं. उन लोगों के पास धन की कमी होती है, उन पर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है. सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी की मदद से जानते हैं कि मनी बैग क्या है? हस्ताक्षर में मनी बैग का महत्व क्या है?
सिग्नेचर में मनी बैग क्या है?
सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी विशेषज्ञ विवेक त्रिपाठी बताते हैं कि जब आप अंग्रेजी में अपना हस्ताक्षर करते हैं तो उसमें मनी बैग का होना जरूरी है. यदि आपके हस्ताक्षर में मनी बैग नहीं है तो आपके पास धन की कमी होगी. उदाहरण के लिए आप राजेश का नाम ले सकते हैं. राजेश नाम के दो आदमी हैं, लेकिन उनका सिग्नेचर अलग-अलग होगा. किसी का एक दूसरे से मिलता-जुलता नहीं होगा. इसमें आप देखेंगे कि एक राजेश पैसे वाला हो सकता है, जबकि दूसरा पहले वाले की तुलना में गरीब हो सकता है.
विवेक त्रिपाठी के अनुसार, सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी में मनी बैग का अर्थ है धन की पोटली. अब जिसके सिग्नेचर में धन की पोटली होगी, वही व्यक्ति धनी होगा. उसके पास ही धन का खजाना होगा. उस पर ही माता लक्ष्मी की कृपा होगी.
मनी बैग कैसे बनता है?
जब आप अपने हस्ताक्षर में किसी शब्द को ऐसे बनाते हैं कि वो गोल या वलयाकार हो और पूर्ण रूप से बंद हो तो ऐसे शब्द मनी बैग यानि धन की पोटली बनाते हैं. जैसे आप अपने हस्ताक्षर में Y बनाते हैं तो Y का निचला हिस्सा गोल या वलयाकार हो तो वह मनी बैग होगा. ऐसे ही R, G, J, S या अन्य कोई भी अक्षर बनाते हैं और वो मनी बैग बनाता है तो आप धन के स्वामी हो सकते हैं. मनी बैग बनाते समय इस बात का ध्यान रखना है कि यह धन की पोटली पूर्ण रूप से बंद हो.
मनी बैग का उपाय
यदि किसी के हस्ताक्षर में मनी बैग नहीं है तो इसका क्या उपाय है? यह सवाल सभी के मन में होगा. ऐसे में इसका सबसे आसान उपाय है कि आप अपने हस्ताक्षर को बदल दें. अपने नए हस्ताक्षर में मनी बैग को शामिल करें. आपके हस्ताक्षर में मनी बैग शामिल होगा तो धीरे-धीरे आपके जीवन में उसका प्रभाव देखने को मिलेगा. आपके जीवन से धन संकट दूर होगा और आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा. हस्ताक्षर में मनी बैग के अलावा भी कई बातों का ध्यान रखना होता है. सिग्नेचर एस्ट्रोलॉजी के इस सीरीज में आपको रोज नई बातें बताएंगे. ऐसी और खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.
कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें
कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें
















