Home Uncategorized Old bhopal night out food market taste opens till midnight local18

Old bhopal night out food market taste opens till midnight local18

0
4


भोपाल: भोपाल की पुराने गलियों के बीच एक ऐसा नाइट-आउट फूड मार्केट है.जहां आप रात-रात भर अपने पसंदीदा फूड्स का मजा ले सकते हैं. यहां रात में भी परिवारों की भीड़ लगती है. यहां कुल 18 दुकानें चलती है.

इस नाइट आउट फूड मार्केट को चटोरी गली यानी जो फूडी है. उनकी गली के नाम से भी जाना जाता है. इसी मार्केट में हमें एक अग्रवाल परिवार भी मिला जिसने Local18 से बात करते हुए एक बड़ी बात कह दी. इस परिवार ने कहा कि हमें हॉकर्स को सपोर्ट करने की जरूरत है. ऐसे फूड मार्केट चलते रहना चाहिए.

ऐसे पहुंच सकते हैं चटोरी गली
चटोरी गली पुराने भोपाल में सिटी कोतवाली थाने के आगे स्थित है. यहां एक पूरी गली में ही नाइट आउट फूड मार्केट लगता है. इस फूड मार्केट में सभी तरह के फूड्स का आप परम आनंद ले सकते हैं और अपनी आत्मा तृप्त कर सकते हैं.

चटोरी गली आएं तो यह जरूर चखें
आप अगर चटोरी गली आ रहे हैं तो दर्शकों की रिकमेंड की हुई महालक्ष्मी की आइसक्रीम, भाईचारा का फास्ट फूड और शर्मा जी के दाल-पकवान जरूर ही चख कर जाएं वर्ना आपकी चटोरी गली यात्रा अधूरी रहेगी.

कम दाम और सुरक्षा की है पूरी गारंटी
पुराने भोपाल की चटोरी गली में आप तरह-तरह के व्यंजनों का बजट में स्वाद चख सकते हैं.स्वाद भी कोई ऐसा-वैसा नही वो भी बिल्कुल मजेदार. चटोरी गली आपके जेब के हिसाब से बिल्कुल परफेक्ट जगह है. यानी पॉकेट फ्रेंडली. सुरक्षा की बात करें तो यह गली सिटी कोतवाली थाने के ही नजदीक स्थित है.यहां सुरक्षा का भी कोई लोचा नही है तो फिर खाइये और खिलाइये और खुशियां फैलाइयें.

FIRST PUBLISHED : September 22, 2024, 17:19 IST


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-old-bhopal-night-out-food-market-taste-opens-till-midnight-local18-local18-8707690.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here