
Last Updated:
Pratishtha Dwadashi Ayodhya : रामनगरी में प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव का आज आखिरी दिन.
अयोध्या. रामनगरी में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव का आज आखिरी दिन है. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में करीब दो लाख श्रद्धालु प्रतिदिन अयोध्या पहुंचे. राम मंदिर ट्रस्ट के अनुसार, पहले दिन ये आंकड़ा 2 लाख 11 हजार था. उसके बाद प्रतिदिन औसतन दो लाख श्रद्धालुओं ने रामलला का आशीर्वाद लिया. यानी करीब छह लाख श्रद्धालु इन तीन दिनों में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर अयोध्या पहुंचे.
त्यौहार जैसा मनाएंगे
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव को ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के नाम से प्रसिद्ध किया जाए, इसे लेकर प्रयास किए जा रहे हैं. गोविंद देवगिरी ने कहा कि जैसे रामनवमी, कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है, उसी तरह भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिकोत्सव को भी ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाया जाएगा. इस वर्ष प्रतिष्ठा द्वादशी का आयोजन तीन दिवसीय था, आगे इसे और बड़ा करने पर विचार किया गया है.
चारों वेदों का पारायण
गोविंद देवगिरी ने बताया कि इस बार ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ पर भगवान राम का महाअभिषेक और पूजन किया गया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत की. मंदिर परिसर में चारों वेदों का पारायण किया गया क्योंकि प्रभु राम को वेदों के मंत्र प्रिय हैं. राम जन्मभूमि की यज्ञशाला में वैदिक हवन और यज्ञ किया गया. देर शाम मंदिर परिसर में राग सेवा की गई. अयोध्या के स्थानीय राम कथा वाचकों ने भगवान के जीवन के प्रसंगों पर कथा सुनाई.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
January 13, 2025, 20:47 IST
Pratishtha Dwadashi : कितने श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या, क्या है अगला प्लान

















