Home Uncategorized Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी पर करें ये अचूक उपाय, छप्पर फाड़...

Putrada Ekadashi 2025: पुत्रदा एकादशी पर करें ये अचूक उपाय, छप्पर फाड़ आएगा धन, इन चार राशि के जातकों को मिलेगी खुशखबरी!

0
6



Putrada Ekadashi 2025: नए साल की पहली एकादशी 10 जनवरी (शुक्रवार) को है. वैदिक पंचांग के अनुसार यह पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी है जिसे पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. यह दिन जगत के पालनहार श्री हरि विष्णु की कृपा पाने के लिए बेहद अहम माना जाता है. इस बार पुत्रदा एकादशी पर कृतिका नक्षत्र और शुभ योग का संयोग बन रहा है. इसके अलावा चंद्रमा वृषभ राशि में विराजमान है. ऐसे में ग्रह नक्षत्रों की ये चाल 4 राशि वालो के किस्मत में धन,दौलत और अपार खुशियां लेकर आएगी.

पुत्रदा एकादशी 2025 के लिए उपाय
काशी के ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि 10 जनवरी से वृषभ,कन्या,वृश्चिक और धनु राशि वालों के अच्छे दिन शुरू होंगे. इन्हें बस पुत्रदा एकादशी के दिन कुछ खास उपाय करने चाहिए.

वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातक पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के सामने पांच मुखी घी का दीपक जलाते है तो इससे इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी इन पर बरसेगी.इसके अलावा परिवार में खुशहाली का माहौल भी होगा.

कन्या राशि
इस सीन कन्या राशि के जातक माथे पर पीला चंदन का टीका लगाएं और बरगद के पत्ते पर यदि अपनी मनोकामना लिख गंगा में प्रवाहित कर दें तो इससे इन्हें अचानक धन लाभ हो सकता है.इसके अलावा इनके घर में सुख,शांति और समृद्धि का वास भी होगा.

इसे भी पढ़ें – नाराज पितरों को करना है शांत, तो इस मंदिर में करें पूजा, चार धाम के बराबर मिलता है फल!

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक यदि आज के दिन किसी जरूरतमंद या गरीब को भोजन कराकर उन्हें पीला कम्बल दान करते है तो उनके कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होगी और उन्हें धन की प्राप्ति भी होगी.इसके अलावा इस उपाय से आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी और जीवन सुखमय रहेगा.

धनु राशि
आज के दिन धनु राशि के जातक पीले कपड़े में पीला सरसों बांधकर यदि उसे किसी बहते हुए जल में प्रवाहित करेंगे तो इससे उनकी सारी बालाएं दूर होगी.इसके अलावा धन लाभ का योग भी बनेगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Bharat.one व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here