
रांची. भक्तों का इंतजार अब कुछ दिन में खत्म होने वाला है, क्योंकि झारखंड की राजधानी रांची के पुंदाग में कृष्ण भगवान का सबसे बड़ा मंदिर बनकर लगभग तैयार हो चुका है. जिसका उद्घाटन 5 जनवरी को होना है. जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु व संत महात्मा आने वाले हैं. मंदिर के अंदर पूरे कांच से बेहद खूबसूरत कलाकारी की गई है जो देखते ही बन रही है.
इस मंदिर का निर्माण श्री कृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के द्वारा किया जा रहा है. ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजू अग्रवाल ने बताया, फिलहाल मंदिर का निर्माण कार्य जारी है जो 4 दिनों में पूरा हो जायेगा. जिसके दूसरे तल्ले पर घर आश्रम बनाया गया है. जिसमें दिव्यांगों को रखा जाएगा. ऐसे दिव्यांग जो सड़क पर पड़े रहते हैं. अपने परिवार से बिछड़ जाते हैं.
दिव्यांग और बेसहारा के लिए भी स्पेशल कमरा
उन्होंने आगे बताया, उन्हें खाना पीना, कपड़ा व चिकित्सा सुविधाएं हर चीज दी जाएगी. उनके खाने-पीने कभी विशेष तौर पर इंतजाम किया जाएगा.यहां पर एक बड़ा सा किचन भी बनाया गया है.जहां पर खाना बनाकर तीनों टाइम का तैयार होगा.इसके अलावा मंदिर में लिफ्ट की भी सुविधा है.ताकि जो दिव्यांगजन है या वृद्ध है, उन्हें दूसरे या तीसरे तल्ले जाने में परेशानी ना हो.
राज्या का सबसे बड़ा राधा-कृष्ण मंदिर
इसके अलावा मंदिर में आपको भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर महाभारत काल तक की झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी. उन्होंने दावा किया है कि यह राज्य का सबसे बड़ा राधा-कृष्ण का मंदिर है. यहां पर आपको लाल पीले हरे नीले कांच से गजब की कलाकारी देखने को मिलेगी. आपको एक बार में देखकर ऐसा लगेगा कि आप शीशमहल में आ गए हैं.
खूबसूरत रथ है आकर्षण का केंद्र
इसके अलावा आपको यहां पर बाउंड्री में 20 से 25 रथ के चक्के देखने को मिलेंगे. इसको गोल्डन रंग से रंगा गया है, जो दिखने में एकदम महाभारत काल जैसा लग रहा है. क्योंकि जब बात श्री कृष्ण की होती है तो रथों की बात होना लाजमी है. इसके अलावा यहां पर आपको पीने के लिए शुद्ध जल और आरओ पानी भी मिलेगा. यह मंदिर पूरा का पूरा सफेद रंग का है और उसकी गुंबद आपको करीबन 2 किलोमीटर दूर से ही दिख जाएगी.
मंदिर निर्माण में 2 करोड़ की लागत
ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजू अग्रवाल ने बताया, यह मन्दिर 3500 वर्ग फीट में बन रहा है. इसे बनाने की लागत 2 करोड रुपए निर्धारित है. आप मंदिर का मुख्य द्वार पर पहुचेंगे. आपको गोवर्धन पर्वत उठाएं भगवान श्री कृष्ण के दर्शन होंगे. खासकर दिल्ली के कलाकार इसे डिजाइन कर रहे हैं. वहीं, मंदिर प्रांगण में हर रविवार को भोग का भी आयोजन होता है.
FIRST PUBLISHED : December 25, 2024, 15:42 IST

















