Rahu In 12th House: ज्योतिष में बारहवां भाव एक ऐसा भाव माना जाता है जिसकी चर्चा लोग ज़्यादा नहीं करते, लेकिन इसका असर ज़िंदगी पर काफी गहरा होता है. यह भाव खर्च, विदेश यात्रा, अस्पताल, नींद, कल्पना, रहस्य, गुप्त डर और मानसिक उलझन जैसी कई चीज़ों को दिखाता है. जब इस जगह पर राहु जैसा छाया ग्रह बैठ जाता है, तो जीवन में कुछ चीज़ें अचानक तेज़ भी होती हैं और कुछ उलझी हुई भी लगने लगती हैं. राहु अपनी चालाक और अनोखी ऊर्जा के लिए जाना जाता है. जिस भाव में जाता है, उसका असर बढ़ा देता है और इंसान को उस दिशा में अलग तरह से सोचने और काम करने पर मजबूर कर देता है. बारहवां भाव बाहर की दुनिया से कनेक्शन बढ़ाता है, इसलिए राहु यहां बैठकर इंसान को विदेश की तरफ खींच सकता है. कई बार व्यक्ति का मन बहुत भटकता है, नींद कम हो जाती है या दिमाग में चल रही बातें चैन नहीं लेने देतीं. वहीं दूसरी तरफ राहु इस भाव में हो तो इंसान की कल्पना, क्रिएटिव सोच और आध्यात्मिक झुकाव भी काफी तेज़ हो सकता है. ऐसे लोग अलग तरह की लाइफ जीना चाहते हैं और भीड़ से अलग दिखना पसंद करते हैं. कुल मिलाकर राहु का बारहवें भाव में होना एक ऐसा योग बनाता है जिसमें व्यक्ति के लिए ज़िंदगी को समझना आसान भी होता है और थोड़ा मुश्किल भी. अब जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह से इसके सकारात्मक, नकारात्मक प्रभाव और ऐसे आसान उपाय जिन्हें अपनाकर हालात काफी हद तक बेहतर किए जा सकते हैं.
सकारात्मक प्रभाव
1. विदेश जाने के मौके बढ़ते हैं
राहु इस भाव में हो तो विदेश यात्रा, विदेशी काम, विदेशी कमाई या विदेशी लोगों से जुड़ाव बढ़ता है. ऐसे लोग दूर-दूर की जगहों पर जाकर खुद को बेहतर साबित करते हैं और कई बार वहीं सफलता मिलती है.

2. क्रिएटिविटी और कल्पना शक्ति तेज़ होती है
बारहवां भाव कल्पना का भाव माना जाता है, और राहु यहां बैठकर इंसान को अलग सोच देता है. ऐसे लोग नई बातें सीखने, नई चीज़ें बनाने और अनोखे आइडियाज़ पर काम करने में आगे रहते हैं.
3. आध्यात्मिक झुकाव बढ़ता है
राहु यहां बैठकर इंसान को आध्यात्मिक रास्ते की तरफ ले जा सकता है. ध्यान, योग, मंत्र-जाप, शांत जगहों पर समय बिताना ऐसे लोगों को सुकून देता है. जीवन के रहस्य समझने की चाह भी बढ़ती है.
4. रिसर्च और गुप्त कामों में सफलता
राहु बारहवें भाव में हो तो व्यक्ति रिसर्च, जांच, मनोविज्ञान, ऑकल्ट, एस्ट्रोलॉजी, टैरट, या किसी भी गुप्त काम में तेज़ी से आगे बढ़ता है. दिमाग पैनी सोच देता है.
नकारात्मक प्रभाव
1. खर्च बढ़ जाता है
इस भाव में राहु हो तो पैसा टिकता नहीं है. अचानक खर्च, बिना सोचे खर्च, या कहीं फंसकर पैसा निकल जाना-ये सब आम बात है.
2. नींद में कमी और बेचैनी
राहु मानसिक हलचल बढ़ाता है. ऐसे लोग देर रात जागते रहते हैं, दिमाग चलता रहता है और नींद पूरी नहीं होती. कभी-कभी अनजाने डर भी परेशान करते हैं.

3. छुपे हुए डर और मानसिक दबाव
राहु यहां बैठकर दिमाग में ऐसे डर पैदा कर सकता है जिनका असल में कोई कारण नहीं होता. इंसान खुद को अकेला महसूस कर सकता है या अक्सर सोच में उलझा रहता है.
4. गलत लोगों से जुड़ने का खतरा
कई बार राहु इंसान को ऐसी संगति में ले जाता है जो उसके लिए ठीक नहीं होती. धोखा, गुप्त दुश्मन या ग़लत फैसले लेने का डर भी बढ़ सकता है.

राहु बारहवें भाव के आसान उपाय
1. रोज़ाना गाय को रोटी या हरी चारा खिलाएं
यह उपाय राहु की ऊर्जा को शांत करता है और मन को भी हल्का बनाता है.
2. शनिवार की शाम सरसों के तेल का दीया जलाएं
यह नेगेटिव सोच कम करता है और जीवन में स्थिरता बढ़ाता है.
3. चांदी का छोटा टुकड़ा हमेशा साथ रखें
चांदी राहु को शांत करने में मदद करती है. इसे जेब या पर्स में रखा जा सकता है.
4. हर रात सोने से पहले अपने कमरे को साफ रखें
राहु गंदगी और बिखरे माहौल में असर बढ़ाता है. साफ-सुथरा कमरा नींद और दिमाग दोनों को शांत रखता है.
5. ओम राम राहवे नमः का जाप करें
रोज़ाना 108 बार जाप करने से मन की बेचैनी कम होती है.
6. ध्यान या प्राणायाम करें
5-10 मिनट का ध्यान भी राहु के नकारात्मक असर को काफी हद तक कम कर देता है.


















