Home Uncategorized Rahu effects in astrology। राहु के ज्योतिष प्रभाव

Rahu effects in astrology। राहु के ज्योतिष प्रभाव

0
2


Rahu In 8th House: कुंडली में आठवां भाव एक ऐसा घर माना जाता है, जिसके बारे में लोग कम बात करते हैं, लेकिन इसका असर इंसान की जिंदगी पर काफी गहरा होता है. इस भाव से जुड़ी बातें ज्यादातर रहस्यमय मानी जाती हैं-जैसे अचानक मिलने वाला पैसा, अनजानी मुश्किलें, लाइफ में अचानक आने वाले उतार-चढ़ाव, पीछा छोड़ने वाली आदतें, छिपी सोच, डर, गुप्त रिश्ते और आत्मिक ग्रोथ. जब इस भाव में राहु आ बैठता है, तो इंसान की जिंदगी कुछ अलग ही मोड़ ले लेती है. राहु खुद रहस्य, अनदेखे काम, खोज, मन की उलझनें, ताबड़तोड़ बदलाव, और असामान्य घटनाओं का कारक माना जाता है. ऐसे में जब ये ग्रह आठवें भाव में आता है, तो इसका असर सीधा व्यक्ति की लाइफस्टाइल, सोच, भरोसा, सेहत, रिश्तों और काम पर दिखाई देता है. राहु आठवें भाव में बैठकर व्यक्ति को बहुत तकलीफ भी दे सकता है और अचानक किस्मत भी बदल सकता है. ये इंसान को गहराई से सोचने वाला, रिसर्च करने वाला और अंदर से मजबूत भी बनाता है, लेकिन कई बार वही राहु अचानक ऐसा मोड़ दे देता है जिससे इंसान डर, असुरक्षा या उलझन में फंस सकता है. कई लोगों को इस योग से पैतृक संपत्ति, अचानक फायदा या छुपे हुए कामों से कमाई मिलती है. पर कुछ को यह मानसिक दबाव, रिश्तों में कंफ्यूजन, शरीर में कमजोरी या अचानक संकट भी दे सकता है.

आठवें भाव में राहु का असर पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि कुंडली में बाकी ग्रह कैसे बैठे हैं, अगर राहु को सपोर्ट मिल जाए, तो ये इंसान को रहस्य, टेक्नोलॉजी, रिसर्च, ओकल्ट, मेडिटेशन और गहरी सोच में आगे बढ़ाता है, लेकिन अगर राहु को सपोर्ट न मिले, तो लाइफ में डर, धोखे, अचानक खर्च और अनचाही समस्याएं भी उभर सकती हैं. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.

राहु आठवें भाव में सकारात्मक प्रभाव
1. गहरी सोच और रिसर्च में रुचि
इस भाव में राहु व्यक्ति को गहराई में जाकर सोचने वाला बनाता है. ऐसे लोग किसी भी विषय को सिर्फ सतह से नहीं देखते, वो अंदर तक जाकर समझते हैं.

Rahu in 8th House
राहु प्रभाव ज्योतिष

2. रहस्यमय चीज़ों में रुचि
ओकल्ट, ज्योतिष, टैरोट, ऊर्जा, ध्यान, सपना, आध्यात्म-इन सब में रुचि बढ़ जाती है. ऐसे लोग छुपी बातों को बहुत जल्दी पकड़ लेते हैं.

यह भी पढ़ें –

3. अचानक फायदा
राहु अचानक फायदा देने में माहिर है. चाहे वो पैतृक संपत्ति हो, बीमा का पैसा, निवेश, लॉटरी या कोई और अनदेखा स्रोत-कभी-कभी यह ग्रह बड़ा फायदा दिला देता है.

4. मुश्किल हालात से निकलने की ताकत
राहु व्यक्ति को अंदर से मजबूत बनाता है. ऐसे लोग शॉक, परेशानी या बड़े बदलाव में भी खुद को संभाल लेते हैं.

राहु आठवें भाव में नकारात्मक प्रभाव
1. मानसिक उलझनें और डर
इस योग में कई बार इंसान बिना वजह डर या बेचैनी महसूस करता है. मन बहुत जल्दी उलझ सकता है और नेगेटिव चीज़ें ज्यादा पकड़ में आती हैं.

Rahu in 8th House
राहु प्रभाव ज्योतिष

2. रिश्तों में छुपी बातें
रिश्तों में कंफ्यूजन, गलतफहमी या छुपा व्यवहार दिखाई देता है. कुछ लोगों की लाइफ में गुप्त रिश्ते भी देखने को मिलते हैं.

3. अचानक संकट या चोट
आठवां भाव अचानक घटनाओं से जुड़ा है. राहु यहां होने पर चोट, हादसा, सर्जरी, अचानक बीमारी या अनपेक्षित समस्या दे सकता है.

4. पैतृक संपत्ति में रुकावट
कई बार घर-परिवार की प्रॉपर्टी को लेकर क्लेश या कानूनी झंझट भी हो सकते हैं.

5. ऊर्जा का गिरना
थकावट, सुस्ती या लगातार कमजोरी महसूस होना भी इस योग की पहचान है.

राहु आठवें भाव में होने पर आसान उपाय
1. नारियल पर सिर छुआकर बहते पानी में बहाएं
यह राहु को शांत करता है और अचानक आने वाली दिक्कतें कम करता है.

2. शनिवार को काले तिल का दान
यह उपाय मन की बेचैनी कम करता है.

3. चप्पल या जूते किसी जरूरतमंद को दें
यह राहु के नकारात्मक असर को काफी हद तक कम करता है.

4. शाम के समय पीपल के पास दीया जलाएं
यह मन को शांत करता है और डर कम करता है.

5. सुगंधित धूप या अगरबत्ती का इस्तेमाल
घरेलू माहौल साफ और पॉजिटिव रहता है.

6. अनजाने के कामों से बचें
राहु गुप्त कामों में फंसाता है, इसलिए गलत संगत और गलत फैसलों से दूरी रखें.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here