Home Uncategorized Rahu effects in fourth house। राहु चौथे भाव के प्रभाव

Rahu effects in fourth house। राहु चौथे भाव के प्रभाव

0
3


Rahu In 4th House: कुंडली का चौथा भाव इंसान की नींव माना जाता है. यहां से घर-परिवार का माहौल, माता का सुख, प्रॉपर्टी, गाड़ियां, मन की शांति, बचपन का माहौल,करियर की स्थिरता और लाइफ में सिक्योरिटी जैसे पहलू देखे जाते हैं. जब इस भाव में राहु बैठ जाता है, तब इंसान की लाइफ में कई चीजें काफी अलग तरह से चलती हैं. राहु खुद में एक ऐसा ग्रह है जो भ्रम, तेज बदलाव, अचानक मौके, नई सोच और अनियंत्रित इच्छाओं को लेकर आता है. इस वजह से चौथे भाव में इसका बैठना इंसान के मन, घर के वातावरण और परिवार के रिश्तों में गहरा असर डालता है. कई बार राहु चौथे भाव में होने पर व्यक्ति बाहर से मजबूत दिखता है, लेकिन अंदर एक बेचैनी बनी रहती है. ऐसा व्यक्ति अपने घर से दूर रहने की चाह भी रख सकता है, या फिर घर में कभी पूरी शांति महसूस नहीं कर पाता. वहीं, कुछ लोगों की लाइफ में राहु इस भाव में बैठकर अचानक बड़ी प्रॉपर्टी दिलवा देता है या विदेश में बसने का रास्ता खोल देता है. मतलब, इसका असर हर किसी पर एक जैसा नहीं होता, बल्कि जन्म कुंडली के बाकी ग्रह, दशा और गोचर के हिसाब से ये अपने फल देता है, अगर राहु शुभ दिशा में काम करे तो इंसान का नाम, पैसा और लाइफस्टाइल तेजी से ऊपर जाता है, लेकिन अगर राहु बिगड़ जाए तो मन की उलझनें, घर में तनाव, मां के स्वास्थ्य में दिक्कत या बार-बार घर बदलने जैसी स्थितियां सामने आ सकती हैं. इसलिए राहु चौथे भाव में हो, तो इसके असर को समझना और सही उपाय करना काफी जरूरी हो जाता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी, वास्तु विशेषज्ञ एवं न्यूमेरोलॉजिस्ट हिमाचल सिंह.

राहु चौथे भाव में होने के सकारात्मक प्रभाव
1. बड़ी प्रॉपर्टी और लग्जरी मिलने का योग
राहु अगर मजबूत हो तो इंसान को अचानक बड़ी प्रॉपर्टी, नया घर, जमीन या बड़ी गाड़ी मिल सकती है. ये सुविधाएं जल्दी मिलती हैं और कई बार उम्मीद से ज्यादा भी मिल जाती हैं.

2. विदेश में बसने का संकेत
चौथा भाव घर से जुड़ा है और राहु दूर देशों का कारक माना जाता है. इस वजह से ऐसे लोग विदेश में पढ़ाई, नौकरी या सेटल होने के अच्छे मौके हासिल कर सकते हैं.

Rahu in 4th house
चौथे भाव में राहु का असर

3. हाई-टेक लाइफस्टाइल
राहु तकनीक से जुड़ा ग्रह है. इस भाव में होने पर इंसान का रुझान हाई-टेक गैजेट्स, लग्जरी कार, मॉडर्न घर और डिजिटल कामों की तरफ बढ़ जाता है.

4. नई सोच और तेज समझ
ये लोग बहुत स्मार्ट, प्रैक्टिकल और फास्ट डिसीजन लेने वाले होते हैं. घर-परिवार से जुड़े बड़े फैसले भी तेजी और समझदारी से लेते हैं.

राहु चौथे भाव में होने के नकारात्मक प्रभाव
1. घर में तनाव या बदलता माहौल
घर का वातावरण बहुत जल्दी बदल सकता है. कभी बहुत पॉजिटिव लगेगा, तो कभी अचानक तनाव बढ़ सकता है.

2. मां के स्वास्थ्य में दिक्कतें
मां के साथ दूरी, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी या आपसी गलतफहमी देखने को मिल सकती है.

Rahu in 4th house
चौथे भाव में राहु का असर

3. मन की बेचैनी
मन एकदम शांत नहीं रहता. बार-बार जगह बदलने का मन करता है, या घर में रहकर भी अनकम्फर्टेबल महसूस होता है.

4. विवाद या कोर्ट-कचहरी के योग
अगर राहु बिगड़ जाए तो प्रॉपर्टी विवाद या कानूनी उलझनों का खतरा बढ़ जाता है.

5. पढ़ाई में ध्यान कम लगना
बचपन या युवा उम्र में पढ़ाई के दौरान फोकस जल्दी भटकता है, खासकर अगर राहु के साथ कोई दूसरा पाप ग्रह भी जुड़ा हो.

राहु चौथे भाव में क्या उपाय करें?
1. घर में साफ-सफाई और शांत वातावरण रखें
राहु को गंदगी या तनाव पसंद नहीं. घर जितना शांत और साफ रहेगा, उतना फायदा मिलेगा.

2. मां की सेवा और सम्मान करें
मां चौथे भाव की असली शक्ति हैं. मां को खुश रखने से राहु का बुरा असर काफी हद तक कम हो जाता है.

3. नारियल नदी या बहते पानी में प्रवाहित करें
हर शनिवार या बुधवार को नारियल प्रवाहित करना बेहद असरदार माना गया है.

4. राहु मंत्र का जाप करें -“ॐ रां राहवे नमः”
रोज या बुधवार-शनिवार को 108 बार जाप करें.

5. काले-नीले रंग की चीजों का दान करें
काला तिल, काला कपड़ा या सरसों का तेल दान करने से राहु शांत होता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here