Home Uncategorized Rang Panchami Upay: रंग पंचमी के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने...

Rang Panchami Upay: रंग पंचमी के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, धन-धान्य से भर जाएगी झोली!

0
9


Last Updated:

Rang Panchami Upay: रंग पंचमी होली के पांच दिन बाद मनाई जाती है और इस बार 19 मार्च 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन देवी-देवताओं की पूजा और विशेष उपाय करने से धन और वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं.

Rang Panchami Upay: रंग पचंमी के दिन करें ये विशेष उपाय, मिलेगी अपार सफलता

Rang Panchami Upay: रंग पंचमी के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय, धन-धान्य से भर जाएगी झोली!

हाइलाइट्स

  • रंग पंचमी 19 मार्च 2025 को मनाई जाएगी.
  • मां लक्ष्मी की पूजा से धन की समस्याएं दूर होंगी.
  • पति-पत्नी के बीच मधुरता के लिए श्रीकृष्ण-राधा की पूजा करें.

Rang Panchami Upay: रंग पंचमी का त्योहार होली के पांच दिनों बाद मनाया जाता है. इस दिन का सनातन धर्म में विशेष महत्व होता है. मान्यताओं के अनुसार इस दिन की शुरुआत द्वापर युग में हुई थी और तब से हर साल इसे चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है. रंग पंचमी के दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर होली खेलने आते हैं. रंग पंचमी के दिन देवी-देवताओं की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें गुलाल भी लगाया जाता है.

इसके साथ ही ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अगर रंग पंचमी के दिन कुछ विशेष उपाय किये जाएं तो उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन के कई कष्टों से मुक्ति मिलती है. तो आइए पंडित रमाकांत मिश्रा के अनुसार जानते हैं रंग पंचमी के दिन कौन-कौन से उपाय करना लाभप्रद हो सकता है और किस दिन मनाई जाएगी इस बार रंगपंचमी.

कब मनाई जाएगी रंगपंचमी
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 18 मार्च 2025, मंगलवार के दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर शुरू हो जाएगी. वहीं इसका समापन 20 मार्च 2025, बुधवार के दिन रात 12 बजकर 36 मिनट पर होगा. चूंकि हिंदू धर्म में उदया तिथि को ही मान्य किया जाता है, इसलिए रंग पंचमी 19 मार्च को मनाई जाएगी.

यह भी पढ़ें- Garuda Purana: गरुड़ पुराण के अनुसार ये हैं 5 महापाप, जिनके कारण आत्मा को भी भोगना पड़ता है कष्ट

रंग पंचमी के दिन करें ये विशेष उपाय

धन संबंधित परेशानियां दूर करने के लिए
– रंग पंचमी के दिन सभी देवी-देवता पृथ्वी पर होली खेलने आते हैं. ऐसे में अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो रंग पंचमी के दिन मां लक्ष्मी के साख विष्णु जी की पूजा करें और उन्हें लाल रंग का गुलाल अर्पित करें. इसके साथ ही कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें. आपके जीवन में चल रही धन संबंधित सभी परेशानियां दूर होंगी.

– रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करें और पूजा में एक पीले रंग के वस्त्र में एक सिक्का और हल्दी की एक गांठ डालकर उसे अच्छे से बांधकर उसे रख दें. इसके बाद जब पूजा समाप्त हो जाए तो उस पोटली को उठाकर घर की तिजोरी में रख दें.

– मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व धन-धान्य में बढ़ोतरी चाहिए तो रंग पंचमी के दिन सफेद रंग की मिठाई या खीर का भोग लगाएं. धीरे-धीरे आर्थिक उन्नति होने लगेगी.

यह भी पढ़ें- Mirror Vastu: इस दिशा में लगा आईना भी हो सकता है कलह व अशांति का कारण, जानें वास्तु नियम

वैवाहिक जीवन से जुड़ी परेशानियां दूर करने के लिए

पति-पत्नी के बीच मधुरता लाने के लिए
अगर पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आ गई है और किसी कारणवश आपके बीच प्रेम व मिठास कम हो गई है तो ऐसे में आप रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी को लाल रंग के वस्त्र पहनाएं और उनका विधि-विधान से पूजन करें. इन्हें गुलाबी रंग का गुलाल अर्पित करें और अपने वैवाहिक जीवन में मधुरता की कामना करें.

विवाह में आ रही बाधाएं दूर करने के लिए
अगर किसी के विवाह में बाधाएं आ रही है तो ऐसे में रंग पंचमी के दिन आपके लिए यह उपाय मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए आपको इस दिन वट वृक्ष(बड़ का पेड़) की 108 बार परिक्रमा करनी चाहिए. इसके साथ ही भगवान विष्णु के नाम का जाप करते हुए लाल रंग का धागा वटवृक्ष पर बांध देना चाहिए. इस उपाय को करने से विवाह संबंधित सभी दिक्कतें दूर होती हैं.

homeastro

Rang Panchami Upay: रंग पचंमी के दिन करें ये विशेष उपाय, मिलेगी अपार सफलता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here