Home Uncategorized Sarso Ke Tel Ka Upay: सरसों के तेल से कर लें ये...

Sarso Ke Tel Ka Upay: सरसों के तेल से कर लें ये उपाय, जीवन से दूर हो जाएंगी सारी बाधाएं, कामयाबी चूमेगी कदम!

0
5


Last Updated:

Sarso Ke Tel Ka Upay: आज हम बात करने जा रहे हैं सरसों के तेल से जुड़े तीन ऐसे अचूक उपायों की, जो आपके जीवन में चल रही किसी भी समस्या, चाहे वो शनि दोष हो, धन की तंगी हो, विवाह में विलंब हो, व्यापार में रुकावट हो …और पढ़ें

सरसों के तेल से कर लें ये उपाय, दूर हो जाएंगी सारी बाधाएं, कामयाबी चूमेगी कदम!

सरसों के तेल का उपाय

हाइलाइट्स

  • सरसों तेल से शनि दोष दूर होता है.
  • नजर दोष से मुक्ति के लिए सरसों तेल उपयोगी.
  • विवाह, व्यापार और धन की बाधाओं को दूर करता है.

Sarso Ke Tel Ka Upay: आर्थिक संकट, विवाह में रुकावट या व्यापार में नुकसान जैसी परेशानियां अक्सर लोगों के जीवन में लंबे समय तक बनी रहती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके रसोईघर में मौजूद सरसों का तेल इन समस्याओं का समाधान बन सकता है? ज्योतिषाचार्य धर्मेंद्र दीक्षित के अनुसार, सरसों का तेल सिर्फ खाने में उपयोगी नहीं, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी इसे बेहद चमत्कारी माना गया है. चलिए जानते हैं वो तीन उपाय, जिन्हें शनिवार या नियमित दिनचर्या में शामिल करके आप अपने जीवन की बड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं.

सरसों का तेल न केवल पूजा-पाठ में उपयोगी है, बल्कि यह हमारे ग्रह दोषों को भी शांत करने में बेहद प्रभावी माना गया है.

पीपल के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाना

  • शनिवार की शाम को एक मिट्टी का दीपक लें और उसमें सरसों का तेल भरें.
  • उसमें काले तिल डालें.
  • इस दीपक को पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं. ध्यान रखें कि दीपक, तेल, बाती और माचिस सब कुछ अपना ही हो किसी और से उधार न लें.
  • जलाने के बाद विष्णु भगवान और महालक्ष्मी जी से प्रार्थना करें कि वे आपकी दरिद्रता और कष्ट दूर करें.
  • इस उपाय से लाभ: शनि दोष दूर होता है, घर की दरिद्रता कम होती है और धनलाभ के योग बनते हैं. आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है.

नजर दोष से मुक्ति के लिए सरसों तेल

  • एक रुई की बाती को सरसों के तेल में पूरी तरह भिगो दें.
  • उस व्यक्ति के सिर से (जिसे नजर लगी हो) सात बार उल्टी दिशा में (एंटी क्लॉकवाइज़) घुमाएं.
  • इसके बाद उस बाती को चिमटे से पकड़कर जला दें.
  • लाभ: बुरी नजर, मानसिक तनाव, बच्चों की नींद न आना, चिड़चिड़ापन आदि समस्याएं दूर होती हैं.
    जिन लोगों की कुंडली में राहु, चंद्र या केतु दोष है उनके लिए यह उपाय विशेष फलदायी है.

ये भी पढ़ें- Neem Karoli Baba: नीम करौली बाबा के आश्रम जा रहे हैं तो इस सेवा के अवसर को न करें मिस, मिट जाएंगे सारे पाप!

विवाह, व्यापार और धन की बाधाओं को दूर करना

  • एक छोटी बोतल लें उसमें थोड़ा सरसों का तेल भरें और ढक्कन में एक छोटा सा छेद करें.
  • एक मिट्टी का गमला लें या अपने बगीचे में एक जगह तय करें.
  • रोज़ सुबह पूर्व दिशा की ओर मुख करके उस बोतल से 2-3 बूंद सरसों तेल उस मिट्टी में डालें.
  • यह उपाय लगातार 43 दिन तक करें.
  • 43 दिन बाद उस मिट्टी को सामान्य मिट्टी में मिला दें और वहां कोई पौधा लगा दें.
  • लाभ: शुक्र और शनि की अनुकूलता प्राप्त होती है. विवाह में देरी, मकान संबंधित अड़चन और व्यापार में घाटा जैसे मामलों में सुधार देखने को मिलता है.

ये भी पढ़ें- Premanand Maharaj: जब कोई अपना ही धोखा या विश्वासघात करे तो क्या करें? सुनिए प्रेमानंद महाराज का जवाब

homeastro

सरसों के तेल से कर लें ये उपाय, दूर हो जाएंगी सारी बाधाएं, कामयाबी चूमेगी कदम!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here