Home Uncategorized Shani Amavasya 2025: 29 मार्च को खुलेंगे भाग्य के द्वार, शनि अमावस्या...

Shani Amavasya 2025: 29 मार्च को खुलेंगे भाग्य के द्वार, शनि अमावस्या पर करें ये खास उपाय!

0
8


Last Updated:

Shani Amavasya 2025: शनि अमावस्या 29 मार्च को मनाई जाएगी, जो पितृ दोष और शनि ग्रह के अशुभ प्रभावों से मुक्ति पाने का विशेष दिन है. तर्पण, दान और पूजा विधि से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्राप्त होती है.

X

शनि

शनि अमावस्या पर करें ये विशेष उपाय 

ऋषिकेश- शनि अमावस्या हिंदू धर्म में एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. इस दिन पितृ तर्पण और शनि देव की पूजा करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है. पितृ दोष और शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए यह दिन विशेष रूप से अनुकूल माना जाता है. इस बार शनि अमावस्या 29 मार्च 2024 को पड़ रही है.

पितरों का आशीर्वाद पाने का खास दिन
उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित गृह स्थानम के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय के अनुसार, शनि अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण करने से उनके आशीर्वाद की प्राप्ति होती है.यह न केवल जीवन के संकटों से मुक्ति दिलाता है बल्कि परिवार में सुख-शांति और समृद्धि भी लाता है.

शनि अमावस्या पर पितरों की तर्पण विधि
इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पवित्र मन से तर्पण प्रक्रिया शुरू करें. एक लोटे में जल, काले तिल, फूल डालें और उन्हें पितरों को अर्पित करें. तर्पण करते समय “ॐ पितृ देवा नमः” या “ॐ तिल नमः” मंत्र का जाप करें. इसके साथ ही पितृ चालीसा का पाठ भी अवश्य करें, जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

शनि दोष दूर करने के लिए क्या करें?
शनि अमावस्या पर पीपल के पेड़ को जल चढ़ाना और उसके नीचे दीया जलाना बेहद शुभ माना जाता है. साथ ही, शनि देव को तेल अर्पित करना और गरीबों को काले तिल, वस्त्र और अन्न का दान करने से शनि के अशुभ प्रभाव शांत होते हैं और आर्थिक तंगी भी दूर होती है.

homedharm

29 मार्च को खुलेंगे भाग्य के द्वार, शनि अमावस्या पर करें ये खास उपाय!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here