Last Updated:
Shani Amavasya 2025 Daan: शनिश्चरी अमावस्या 2025 में 29 मार्च को मनाई जाएगी. इस दिन काले तिल, उड़द की दाल, कपड़े और लोहे के पदार्थों का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष समाप्त होता है.
शनिश्चरी अमावस्या के दिन करें इन चीजों का दान, कुंडली के शनिदोषों से मिलेगी राहत
हाइलाइट्स
- शनिश्चरी अमावस्या 2025 में 29 मार्च को मनाई जाएगी.
- काले तिल, उड़द की दाल, कपड़े और लोहे का दान करें.
- दान से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष समाप्त होता है.
Shani Amavasya 2025 Daan: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है. चैत्र अमावस्या तिथि के दिन शनिवार पड़ने के कारण इसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जा रहा है. शनिवार होने के कारण इस अमावस्या का महत्व और बढ़ गया है, इसलिए इस दिन विशेष पूजा अर्चना, मंत्रों का जाप व दान-पुण्य करने का फल बहुत अधिक प्राप्त होता है.
हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास की यह अमावस्या 29 मार्च, शनिवार को मनाई जाएगी. इस दिन अगर कुछ विशेष चीजें दान की जाएं तो शनि देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को आशीर्वाद देते हैं. तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य व वास्तु सलाहकार डॉ अरविंद पचौरी से जानते हैं शनिश्चरी अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना शुभ फलों को प्रदान करने वाला माना जाता है.
कब पड़ रही है
हिंदू पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि 28 मार्च को रात 7 बजकर 55 मिनट से लेकर 29 मार्च शाम 4 बजकर 27 मिनट तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार इसकी मान्यता 29 मार्च को होगी.
इन चीजों का करें दान
शनिवार के दिन काले तिल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है. इस दिन काले तिल का दान करने और उड़द की दाल का दान करने से पितृ खुश होते है. शनि अमावस्या पर इन चीजों को दान कर आप पितृ दोष को समाप्त कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat 2025: मनचाहे वर की है कामना, तो कुंवारी कन्याएं कर सकती हैं प्रदोष व्रत, जानें विधि और उपाय
कपड़ों का दान करना बेहद शुभ
शनि अमावस्या के दिन कपड़ों के दान करना बहुत उत्तम माना जाता है. शनि अमावस्या पर जो व्यक्ति गरीब और जरूरतमंदों को कपड़ों का दान करता है या जूते चप्पल का दान करता है उसकी कुंडली में राहु केतु से जुड़ी समस्या खत्म हो जाती है.
लोहे के पदार्थों का करें दान
लोहे के पदार्थों शनि देव को समर्पित होते हैं. इसलिए शनि अमावस्या पर लोहे से बनी चीजों का दान करना चाहिए. लोहे के बर्तन,कील आदि का दान करने से शनि देव आप पर प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी.
यह भी पढ़ें- Gudi Padwa 2025: हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा? जानें इस दिन कैसे और क्यों करते हैं गुड़ी पूजा
अगर कोई मनुष्य शनिश्चरी अमावस्या के दिन इन चीजों का दान करता है तो उसे पितृ दोष से छुटकारा मिल सकता है. इसके साथ ही इन चीजों का दान करने से शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं और जातक को उन्नति और धन-धान्य से संपन्न होने का आशीर्वाद मिलता है.ए

















