Last Updated:
Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन कुछ उपाय करके शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए उत्तम दिन होता है. खासकर उन लोगों के लिए जिनपर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है और इस वजह से उनके कार्य में बाधाएं आ रही हैं.
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ में लगा दें इस चीज़ का भोग, शनि के प्रकोप से मिलेगी राहत, भाग्य में होगी वृद्धि!
हाइलाइट्स
- शनिवार को पीपल के पेड़ पर गुड़-चना चढ़ाएं.
- शनिवार को काले वस्त्र और सरसों तेल का दान करें.
- शनिवार शाम को सरसों तेल का दीपक जलाएं.
Shaniwar Ke Upay: शनिवार का दिन कर्मफलदाता शनिदेव को समर्पित होता है. इस दिन शनि के दोषों से बचने के लिए लोग उपाय करते हैं. ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की शनि की साढ़ेसाती, महादशा या फिर कुंडली में बैठे शनि आपको पीड़ित कर रहे हैं तो इस स्थिति में आप शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय कर शनिदेव को प्रसन्न कर सकते हैं.
दरअसल, शनि की कुदृष्टि व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां उत्पन्न करती हैं. ऐसे में अगर साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही होतो व्यक्ति के बने-बनाये काम बिगड़ने लगते हैं और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अगर आप शनि के प्रकोप नहीं झेलना चाहते हैं तो शनिवार के दिन उपाय छोटे-छोटे उपायों को करके शनिदोषों से छुटकारा पा सकते हैं. तो आइए जानते हैं भोपाल के ज्योतिषाचार्य व वास्तु सलाहकार डॉ अरविंद पचौरी से जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
शनिवार के दिन कर सकते हैं ये 5 विशेष उपाय
पीपल के पत्तों की माला
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के 11 पत्ते लेकर उसकी माला बनाएं और फिर इसे शाम के समय में शनिदेव के मंदिर में जाकर उन्हें अर्पित कर दें. इसके साथ ही बता दें कि जब आप ये माला शनिदेव को चढ़ाएं उस समय ‘ऊँ श्रीं ह्रीं शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करते रहें. इस उपाय को लगातार करने से शनिदेव की कुदृष्टि से आपको राहत मिलती है और जल्द काम बनने लगते हैं.
यह भी पढ़ें- गीता उपदेश: भगवान श्रीकृष्ण के बताए सफलता के 5 मूल मंत्र, जिनसे मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य भी होगा हासिल!
पीपल पर लपेटें कच्चा सूत
मान्यता है के शनिवार के दिन अगर पीपल के पेड़ पर कच्चा सूत लपेटने से शनिदेव के प्रकोप से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति के हर प्रकार की समस्याओं का निवारण होता है.
शाम के समय जलाएं दीपक
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन हमेशा शनिदेव के निमित्त सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. लेकिन याद रहे कि यह दीपक संध्याकाल में ही जलाएं. इससे शनिदोषों का प्रभाव कम होता है और शनि के प्रकोपों से मुक्ति मिलती है.
गुड़-चने का भोग
शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे गुड़ व चने लेकर वहां भोग लगाएं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस उपाय को लगातार करने से जातक को शनि की टेढ़ी नजर से राहत मिलती है और भाग्योन्नति का योग बनने लगता है. इस उपाय से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी होने लगता है.
यह भी पढ़ें- Laddu Gopal Puja Niyam: लड्डू गोपाल को बासी तुलसी का पत्ता चढ़ाना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहते हैं पंडित जी
काली चीजों का करें दान
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन काली चीजों जैसे- काली उड़द, काले चने, काले कपड़े सहित कड़वे तेल(सरसों तेल) का दान करना चाहिए. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और परिवार में सुख-शांति भी बनी रहती है.
February 15, 2025, 06:04 IST
शनिवार को पीपल के पेड़ में लगा दें इस चीज़ का भोग, शनि प्रकोप से मिलेगी राहत!

















