Home Uncategorized Siyadevi Mandir: इस मंदिर में माता सीता की तलाश में आए थे...

Siyadevi Mandir: इस मंदिर में माता सीता की तलाश में आए थे प्रभु श्रीराम, यहां से जुड़ी है चमत्कार की कहानी

0
5


Last Updated:

Siyadevi Mandir: सियादेवी मंदिर न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है बल्कि इसके पीछे की पौराणिक कथा भी इसे खास बनाती है. इस मंदिर में भक्तों की मनोकानाएं पूरी होती हैं.

इस मंदिर में माता सीता की तलाश में आए थे प्रभु श्रीराम, जानें पौराणिक कथा

सियादेवी मंदिर, इस मंदिर में माता सीता की तलाश में आए थे श्रीराम.

हाइलाइट्स

  • सियादेवी मंदिर छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्थित है.
  • मंदिर में माता पार्वती ने सीता का रूप धारण किया था.
  • मंदिर का निर्माण बेल के गुदे और गुड़ से किया गया था.

Siyadevi Mandir: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में घने जंगलों और पहाड़ों के बीच एक अनोखा धार्मिक स्थल है जिसका नाम सियादेवी मंदिर है. यह मंदिर न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है बल्कि इसके पीछे की पौराणिक कथा भी इसे विशेष बनाती है. यहां भक्त अपनी मुराद लेकर आते हैं और माता उनकी मनोकामना जरूर पूरी करती हैं.

कहा जाता है कि वनवास के दौरान भगवान राम की परीक्षा लेने के लिए माता पार्वती ने इसी जंगल में सीता का रूप धारण किया था. लेकिन भगवान राम ने उन्हें पहचान लिया जिसके बाद माता पार्वती अपने असली रूप में प्रकट हुईं और अपनी सवारी शेर को लोहे की जंजीर से बांधकर वहां से चली गईं. इस मंदिर में आज भी उस शेर की मूर्ति स्थापित है जिसके गले में जंजीर बंधी हुई है. सैकड़ों साल बीत जाने के बाद भी यह जंजीर जस की तस है जिसमें जंग का कोई निशान नहीं है.

मंदिर का निर्माण भी है अनोखा
सियादेवी मंदिर का निर्माण भी अपने आप में एक अनोखी कहानी है. 1963 में स्थानीय लोगों ने मंदिर बनाने की योजना बनाई. ईंट बनाने के लिए भट्ठे में आग लगाई गई लेकिन रात में तेज बारिश होने के कारण लोगों को लगा कि सारी ईंटें खराब हो गई होंगी. लेकिन अगली सुबह जब लोग भट्ठे के पास पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बारिश के बावजूद ईंटें पूरी तरह से पक चुकी थीं. इसके बाद बेल के गुदे और गुड़ की मदद से ईंटों को जोड़कर मंदिर का निर्माण किया गया.

प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत नजारा
सियादेवी मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यह प्राकृतिक सौंदर्य का भी एक अद्भुत उदाहरण है. मंदिर के चारों ओर हरे-भरे पेड़ और झरने हैं जो इसकी सुंदरता को और भी बढ़ा देते हैं. खासकर बारिश के दिनों में यहां का नजारा देखते ही बनता है. हर साल नवरात्रि और नए साल के मौके पर यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है लोग न केवल माता के दर्शन करते हैं बल्कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद लेते हैं. सियादेवी मंदिर आस्था इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य का एक अद्भुत संगम है जो हर साल हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है.

homedharm

इस मंदिर में माता सीता की तलाश में आए थे प्रभु श्रीराम, जानें पौराणिक कथा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here