Home Uncategorized Somvati Amavasya Daan 2024: सोमवती अमावस्या पर अपनी राशि अनुसार करें दान,...

Somvati Amavasya Daan 2024: सोमवती अमावस्या पर अपनी राशि अनुसार करें दान, पितृ ऋण से मिलेगी मुक्ति, जानें शुभ मुहूर्त

0
8



सोमवती अमावस्या पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को है. यह साल 2024 की अंतिम अमावस्या भी है. पंचांग के अनुसार, सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर सोमवार को है. इस दिन स्नान के बाद दान करने का विधान है. सोमवती अमावस्या पर दान करने से पितृ ऋण, देव ऋण और ऋषि ऋण से मुक्ति पा सकते हैं. सोमवती अमावस्या पर अन्न का दान करने से पितृ दोष या पितृ ऋण से मुक्त हो सकते हैं. पितर खुश होकर आशीर्वाद देंगे. काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट से जानते हैं कि सोमवती अमावस्या पर राशि अनुसार किन वस्तुओं का दान करना चाहिए? सोमवती अमावस्या के शुभ मुहूर्त क्या हैं?

सोमवती अमावस्या 2024: राशि अनुसार क्या दान करें?
अमावस्या के दिन आपको सफेद वस्तुओं का दान करना पितरों के लिए अच्छा माना जाता है. इस दिन आप अन्न और सफेद वस्त्र का दान पितृ ऋण से मुक्ति के लिए करें. इसके अलावा राशि अनुसार दान करने से आपके ग्रह मजबूत होंगे और आपको उनका शुभ फल प्राप्त होगा.

मेष: मेष का का स्वामी ग्रह मंगल है, इसलिए आप सोमवती अमावस्या पर लाल वस्त्र, केसर, तांबा, लाल फल आदि का दान कर सकते हैं.

वृभ: सोमवती अमावस्या पर वृष राशि के लोग चांदी, चावल, सफेद रंग के कपड़े, इत्र आदि का दान करें. शुक्र का शुभ फल आपको प्राप्त होगा.

मिथुन: आपकी राशि के लोग बुध ग्रह से जुड़ी वस्तुएं, जिनका रंग हरा हो, उनका दान करें. सोमवती अमावस्या पर हरे फल, हरा चारा, हरे कपड़े, कांसे के बर्तन आदि का दान करना चाहिए.

कर्क: सोमवती अमावस्या के दिन कर्क राशि वाले भी सफेद वस्त्र, दूध, शक्कर, चावल, सफेद वस्त्र आदि का दान करें. पितरों के साथ चंद्रमा का भी आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा.

सिंह: आपकी राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं, इसलिए आप सोमवती अमावस्या पर केसर, तांबा, लाल चंदन, लाल फूल, लाल फल, लाल वस्त्र आदि का दान करें.

कन्या: आप भी सोमवती अमावस्या पर हरी सब्जियां, हरे फल, हरे रंग के कपड़े, कांसे के बर्तन, पन्ना आदि का दान कर सकते हैं. आपको बुध का शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा.

तुला: सोमवती अमावस्या को तुला राशि के लोग मोती, इत्र, सफेद कपड़े, चावल, चीनी आदि का दान करें. शुक्र के शुभ प्रभाव से घर में खुशहाली आएगी.

वृश्चिक: आप की राशि के लोग सोमवती अमावस्या पर मंगल की वस्तुएं जैसे केसर, लाल रंग के फल या फूल, लाल कपड़ा, तांबा आदि का दान करें. लाभ मिलेगा.

धनु: आपकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं. आप सोमवती अमावस्या के दिन केला, पीला कपड़ा, हल्दी, सोना, पीतल की वस्तुएं, धार्मिक पुस्तकें आदि दान करें.

मकर: आपकी राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं. आप सोमवती अमावस्या पर नीले रंग के कपड़े, काला तिल, काला कंबल, लोहा आदि का दान करें.

कुंभ: शनि देव पर कुंभ वालों की भी कृपा होती है. ये लोग अमावस्या के दिन काला कपड़ा, उड़द, शमी के फूल, लोहा, स्टील के बर्तन आदि का दान करें.

मीन: आपके भी स्वामी ग्रह गुरु हैं. आप भी सोमवती अमावस्या के दिन हल्दी, गुड़, घी, पीले रंग के कपड़े, सोना, पीतल के बर्तन आदि का दान करें.

सोमवती अमावस्या 2024 मुहूर्त
सोमवती अमावस्या तिथि की शुरूआत: 30 दिसंबर, तड़के 4:01 बजे से
सोमवती अमावस्या तिथि की समाप्ति: 31 दिसंबर, तड़के 3:56 बजे पर
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:24 बजे से सुबह 06:19 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:03 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: 07:13 ए एम से 08:31 ए एम तक
शुभ-उत्तम मुहूर्त: 09:49 ए एम से 11:06 ए एम तक
श्राद्ध का समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here