Home Uncategorized South Indian Restaurant: लाजवाब डोसा खाना है तो पहुंचे यहां, मेन्यू में...

South Indian Restaurant: लाजवाब डोसा खाना है तो पहुंचे यहां, मेन्यू में मिलेंगे कई ऑप्शन, कम बजट में हो जाएगी पार्टी

0
7


शुभांगी तिवारी/दिल्ली: दिल्ली का खाना कमाल है. दिल्ली में साउथ इंडियन खाने का शौक रखने वालों के लिए श्री कृष्णा उडुपी नाम का रेस्तरां बेस्ट है. इस रेस्टोरेंट में आपको मिलेंगे शानदार व्यंजन, जिनका स्वाद आपको मंत्रमुग्ध कर देगा. श्री कृष्णा उडुपी दिल्ली के खाने के शौकीनों को एक नया अनुभव दे रहा है. रेस्तरां का डोसा, इडली, वड़ा और रसम लोग बहुत पसंद कर रहे हैं.

यहां मिलता है बेस्ट साउथ इंडियन खाना
श्री कृष्णा उडुपी रेस्तरां के  शेफ गणेश राव ने Bharat.one से बात करते हुए बताया कि इस रेस्तरां में आपको सारा खाना ताजा मिलेगा. इसे बनाने के लिए पारंपरिक विधियों का पालन किया जाता है. हम साउथ इंडियन खाने के असली स्वाद को ग्राहकों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं.

बहुत खास होने वाला है मेन्यू
श्री कृष्णा उडुपी का मेन्यू बहुत खास है, जिसमें न केवल साधारण साउथ इंडियन व्यंजन हैं, बल्कि विशेष डिशेज भी शामिल हैं. जैसे कि मिक्स वेज उपमा और स्पेशल थाली. यहां का अननास रसम और नारियल चटनी लोगों को बहुत पसंद आती है.

इसे भी पढ़ें: Healthy Momos: स्टीम-फ्राईड तो कुछ भी नहीं, इन मोमोज का स्वाद होता है बेस्ट, सेहत को भी नहीं पहुंचेगा नुकसान

रेस्तरां की लोकेशन और टाइमिंग
श्री कृष्णा उडुपी रेस्तरां की टाइमिंग की बात करें तो ये रेस्तरां सुबह 9 बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता है. इनके और भी आउटलेट आपको दिल्ली में देखने को मिलेंगे. बात करें लोकेशन की तो ये दिल्ली के राजेंद्र प्लेस मेट्रो स्टेशन के ठीक नीचे है.

लाइट और स्वादिष्ट खाने के लिए बेस्ट ऑप्शन
बहुत बार लोग कुछ अच्छा खाना चाहते हैं. लेकिन ज्यादा तेल और मसाले खाने से भी बचते हैं. ऐसे मौकों पर आप श्री कृष्णा उडुपी  रेस्तरां जाकर कमाल के साउथ इंडियन भोजन का मजा उठा सकते हैं.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/lifestyle/recipe-delhi-best-south-indian-restaurant-shree-krishna-udupi-serve-meal-in-reasonable-price-local18-8712387.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here