Home Uncategorized sri prasanna veeranjaneya swamy temple bengaluru karnataka history significance | prasanna veeranjaneya...

sri prasanna veeranjaneya swamy temple bengaluru karnataka history significance | prasanna veeranjaneya story in hindi | हनुमान जी का अद्भुत मंदिर, जहां दर्शन से मिटता भय, नवग्रह भी हो जाते हैं ठीक, गर्भवती महिलाओं को विशेष आशीर्वाद

0
2


Last Updated:

Sri Prasanna Veeranjaneya Swamy Temple: कर्नाटक के बेंगलुरु में श्री प्रसन्नास वीरंजनेयस्वामी मंदिर है, जो वीर हनुमान जी को समर्पित है. इस मंदिर में दर्शन करने से सभी प्रकार के भय मिटते हैं और नवग्रह भी ठीक हो जाते हैं. इस मंदिर में दर्शन से गर्भवती महिलाओं को विशेष आशीर्वाद मिलता है.

हनुमान जी का अद्भुत मंदिर, जहां दर्शन से मिटता भय, नवग्रह भी हो जाते हैं ठीक

Sri Prasanna Veeranjaneya Swamy Temple: देश में कई चमत्कारी मंदिर मौजूद हैं, जिनकी अपनी मान्यता और इतिहास है. पवनपुत्र हनुमान जी के देशभर में कई चमत्कारी मंदिर हैं, जो भूत-प्रेत बाधा से छुटकारा दिलाते हैं. कर्नाटक के बेंगलुरु में एक ऐसा मंदिर है, जहां हनुमान अपने अद्भुत रूप से नवग्रह की परेशानी से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं. मंदिर की मान्यता इतनी है कि यहां देश के कोने-कोने से भक्त नवग्रह पूजा कराने के लिए आते हैं.

श्री प्रसन्नास वीरंजनेयस्वामी का अद्भुत मंदिर

महालक्ष्मीपुर के पास पहाड़ी पर श्री प्रसन्नास वीरंजनेयस्वामी मंदिर है. इस मंदिर में स्थापित हनुमान की प्रतिमा अद्भुत है. प्रतिमा के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान देखने को मिलती है. यह प्रतिमा हनुमान के वीर और प्रसन्न रूप को दिखाती है, जो भारत के किसी अन्य हिस्से में देखने को नहीं मिलती है. यह मंदिर भय, बाधा और नकारात्मकता को दूर करने के लिए जाना जाता है.

नवग्रह दोषों से मुक्ति

माना जाता है कि इस मंदिर में इतनी शक्ति है कि यह नौ ग्रहों की स्थिति को सुधार सकती है. यह आस्था भक्तों में इस वजह से है क्योंकि प्रतिमा बहुत प्राचीन है और इसे स्वयंभू माना जाता है.

गर्भवती महिला को आशीर्वाद

भक्तों का यह भी मानना है कि इस मंदिर में दर्शन मात्र से गर्भवती महिला को प्रसव संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है और बच्चे के जन्म में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता.

1976 में शुरु हुआ था मंदिर निर्माण

बताया जाता है कि वर्तमान मंदिर का निर्माण 1976 में शुरु हुआ था. मंदिर का निर्माण किसी राजा-महाराजा या शासक ने नहीं बल्कि आम लोगों ने कराया था. स्थानीय लोगों का मानना है कि नवग्रह संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए यह स्थल चमत्कारी है. यहां हनुमान को प्रसन्न करने के लिए खास अनुष्ठान भी किए जाते हैं.

3 दिन होती है विशेष पूजा

मंदिर में हनुमान जयंती और मंगलवार को खास पूजा और अनुष्ठान किए जाते हैं. इस अवसर पर भक्तों की भीड़ लगती है. मंगलवार और शनिवार को भक्त अपनी इच्छापूर्ति के लिए विशेष तौर पर मंदिर में आते हैं और अभिषेक कराते हैं. मंदिर को लेकर कोई पौराणिक कथा मौजूद नहीं है. लेकिन, इसकी भक्तों के बीच बहुत मान्यता है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

homedharm

हनुमान जी का अद्भुत मंदिर, जहां दर्शन से मिटता भय, नवग्रह भी हो जाते हैं ठीक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here