Home Uncategorized Sultanpur Famous Food: यहां पनीर और हरी मटर से तैयार होता है...

Sultanpur Famous Food: यहां पनीर और हरी मटर से तैयार होता है अनोखा समोसा, खाने के बाद चाटते रह जाएंगे उंगलियां

0
3


सुलतानपुर: समोसा हर भारतीय का नाश्ते में पहली पसंद माना जाता है. पूरे भारत में लगभग हर कोने में नाश्ते के रूप में समोसा आपको खाने को मिल जाएगा, लेकिन कुछ जगह पर समोसे में विशेष सामग्री डाल दिया जाता है, जिससे वह उस स्थान का विशेष समोसा बन जाता है. आज हम आपको सुलतानपुर में एक ऐसी ही समोसे की दुकान के बारे में बताने वाले हैं. जहां आपको स्पेशल पनीर वाले समोसे का स्वाद चखने को मिल जाएगा.

पनीर और हरी मटर की वजह से है फेमस
सुलतानपुर में चलने वाली प्रकाश समोसा की दुकान अपने विशिष्ट स्वाद के लिए जानी जाती है, जिसमें पनीर और हरी मटर इस समोसे को विशिष्ट रूप दे देती है और स्वाद के मामले में अधिक सुदृढ़ कर देती है. जिसका परिणाम है कि इस दुकान पर लोगों की भीड़ हमेशा बनी रहती है और सुलतानपुर शहर में अत्यधिक प्रसिद्धि का कारण भी बनती है.

10वीं फेल समोसा बनाने में है माहिर
दुकानदार ओमप्रकाश अग्रहरि ने Bharat.one से बातचीत करते हुए बताया कि वह 10वीं परीक्षा में फेल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई से अपना नाता तोड़ लिया और खुद की दुकान खोलकर समोसा बनाने लगे और धीरे-धीरे समोसा बनाने में माहिर हो गये, जो आज उनके व्यापार को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

जानें मसालों की खासियत
प्रकाश पनीर समोसा की दुकान में बनने वाले समोसे में विशेष प्रकार के मसाले डाले जाते हैं, जिसमें खड़ी धनिया, हल्दी, हरा मिर्च, गरम मसाला, सोंठ, अदरक, हरी मटर, पनीर और हल्का अजवाइन आदि शामिल है.

जानें दुकान की लोकेशन
अगर आप भी प्रकाश के पनीर समोसे का स्वाद रखना चाहते हैं. इसके लिए आपको सुलतानपुर शहर में बस अड्डे से जिला अस्पताल की तरफ आना होगा और जिला अस्पताल गेट के ठीक सामने प्रकाश पनीर समोसा की दुकान आपको देखने को मिल जाएगी. जहां आप इस विशेष प्रकार के समोसे का स्वाद ले सकते हैं. बता दें कि प्रकाश की दुकान पर समोसे के साथ-साथ बेहतरीन इमरती भी मिलती है.


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/uttar-pradesh/sultanpur-recipe-sultanpur-prakaas-matar-paneer-samosa-tastes-amazing-crowd-people-eating-it-local18-8711467.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here