Home Uncategorized supermoon 2025 on margashirsha purnima Know everything about Last Supermoon of 2025...

supermoon 2025 on margashirsha purnima Know everything about Last Supermoon of 2025 Cold Supermoon tonight | आज रात साल 2025 का अंतिम सुपरमून, चांद की चांदनी में कर लें 5 मिनट का यह काम, बदल जाएगी जिंदगी

0
1


Last Updated:

December Supermoon 2025: र्गशीर्ष पूर्णिमा यानी आज रात सुपरमून दिखाई देने वाला है और इसका इंतजार पूरा विश्व कर रहा है. यह सुपरमून साल 2025 का अंतिम होने वाला है इसलिए यह बहुत खास होने वाला है. आज रात अगर आप छत पर 5 मिनट यह काम कर लेंगे तो आपकी जिंदगी बदल जाएगी और अच्छे दिन की शुरुआत होगी. आइए जानते हैं आज के सुपरमून के बारे में…

ख़बरें फटाफट

आज रात साल 2025 का अंतिम सुपरमून, चांद की चांदनी में कर लें 5 मिनट का यह काम

December Supermoon 2025: आज की रात आसमान उन लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होने वाली, जो चांद को देखकर मुस्कुराते हैं. आज रात मार्गशीर्ष पूर्णिमा के मौके पर साल 2025 का आखिरी सुपरमून दिखने वाला है और अगर मौसम साफ रहा तो पूरे भारत में लोग इसे खुली आंखों से देख पाएंगे. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, जयपुर या फिर किसी छोटे कस्बे से हर जगह आज का चांद साधारण दिनों से कहीं ज्यादा बड़ा, चमकीला और बेहद खूबसूरत दिखेगा. अगर आप भी इस अद्भुत घटना को देखना चाहते हैं तो सूर्यास्त के बाद आसामान में नजर रखना ना भूलें. आज रात आप सुपरमून की रोशनी में 5 मिनट यह काम कर लेते हैं और इससे आपकी जिंदगी में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आइए जानते हैं सुपरमून के बारे में सबकुछ…

पूर्व दिशा से उदय होगा सुपरमून
मार्गशीर्ष पूर्णिमा की रात सुपरमून पूर्व दिशा की ओर से उदय होना शुरू हो जाएगा और रातभर यह अपनी सबसे ज्यादा चमकीली अवस्था में रहेगा. अगली सुबह यानी 5 दिसंबर को सुबह 7 से 8 बजे के बीच चंद्रमा अस्त हो जाएगा. यानी पूरे भारत में सुपरमून को आसानी से देखा जा सकता है. खगोल विज्ञानियों के मुताबिक, सुपरमून तब बनता है जब चांद अपनी कक्षा में पृथ्वी के बिल्कुल करीब आ जाता है. इससे उसका आकार सामान्य दिनों की तुलना में लगभग 14% बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला नजर आता है. सुपरमून के अलावा आज आपको शीतकालीन तारामंडल भी दिखाई देने वाला है, जिसका इंतजार सालभर लोग करते हैं. साथ ही आज बृहस्पति ग्रह भी चंद्रमा के पास चमकता हुआ नजर आएगा.

कब बनता है सुपरमून
सुपरमून तब होता है जब चांद अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे करीब पहुंचता है, जिसे पेरिगी कहते हैं, जिससे यह आम पूर्णिमा के चांद से बड़ा और ज्यादा चमकदार दिखाई देता है. यह कुदरती अजूबा ना सिर्फ रात के आसमान की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि हमारे आसमानी इलाके के तालमेल, गति और सटीकता की एक जबरदस्त याद भी दिलाता है. सुपरमून जैसी आसमानी घटनाएं लोगों को खासकर, युवा स्टूडेंट्स को स्पेस साइंस के अजूबों से जोड़ने का एक बड़ा मौका देती हैं. एक साल में कम से कम तीन से चार बार सुपरमून देखे जा सकते हैं.

आज रात जरूर करें यह काम
आज रात भाग्योदय, सुख-शांति और समृद्धि के लिए माता को छत पर ले जाएं और जल में दूध और चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें. अर्घ्य देने के बाद माता के चरण स्पर्श करें और कुछ चावल वापस ले लें. चावल को लाल कपड़े में बांधकर धन के स्थान जैसे पर्स या अलमारी में रख दें. ऐसा करने से धन में धीरे-धीरे वृद्धि होने लगती है और माता लक्ष्मी की कृपा भी मिलती है.

इस तरह देख सकते हैं सुपरमून
लोगों के लिए यह मौका खास इसलिए भी है, क्योंकि 2025 में अब इससे बड़ा चांद देखने का मौका अगले कई महीनों तक नहीं मिलने वाला. रात करीब 8 बजे के बाद से चांद का यह खूबसूरत रूप सबसे साफ दिखाई देगा और आधी रात के आसपास यह अपनी चमक के चरम पर होगा. खगोल विज्ञान विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि चांद को देखने के लिए किसी विशेष उपकरण की जरूरत नहीं है, बस आसमान साफ होना चाहिए. अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो उसकी कैमरा सेटिंग में थोड़ी एडजस्टमेंट करके आप शानदार तस्वीरें भी ले सकते हैं.

homedharm

आज रात साल 2025 का अंतिम सुपरमून, चांद की चांदनी में कर लें 5 मिनट का यह काम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here