Tirupati Balaji Mandir: तिरुपति बालाजी मंदिर देश के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है, मुख्यरूप से यहां भगवान विष्णु के अवतार श्रीवेंकटेश्वर स्वामी की पूजा की जाती है. मंदिर में श्रीवेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन के लिए सालभर भक्तों की भीड़ लगी रहती है और यहां सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं. रहस्यों से भरा यह मंदिर दुनिया के सबसे अमीर मंदिरों की श्रेणी में आता है. इतना ही नहीं इस मंदिर में लोग धन-दौलत, सोना-चांदी सहित बाल भी दान करते हैं.
मान्यताओं के अनुसार यहां दान की हुई वस्तुओं चाहे पैसा हो उसका दोगुना अधिक होकर भक्तों को मिलता है. इसलिए लोग यहां अपनी श्रृद्धाभाव से करोड़ों रुपये तक दान करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि तिरुपति बालाजी मंदिर में दान करने वाले व्यक्तियों को अपने दान की हुई राशि के आधार पर कुछ विशेष सुविधाएं दी जाती हैं.
दरअसल, तिरुपति मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है कि अगर कोई व्यक्ति 1 लाख से 5 लाख तक की राशि मंदिर में दान करता है तो वह 1 दिन सुपथम दर्सन कर सकते हैं व के लिए सुपथम दर्शन कर सकते हैं, इसके साथ ही उन्हें 6 छोटे लड्डू, 1 ब्लाउज, 1 दुपट्टा इसके साथ ही 100रुपये शुल्क पर 1 दिन का आवास सुविधा मिलती है.
5 से 10 लाख तक दान करने पर मिलती है ये सुविधा
तिरुपति बालाजी मंदिर में 5 से 10 लाख तक दान करने वाले व्यक्ति को अन्य 5 व्यक्तियों के साथ सुपाथम के माध्यम से 3 दिवसीय दर्शन की सुविधा व 10 छोटे लड्डू, 5 महाप्रसादम, 1 दुपट्टा और 1 ब्लाउज पीस के साथ 100 रुपये के शुल्क पर 3 दिन का आवास सुविधा दी जाती है.
यह भी पढ़ें- Laddu Gopal Seva Niyam: आप भी करते हैं लड्डू गोपाल की सेवा, तो इन 4 गलतियों से बचें, वरना निरर्थक हो जाएगी पूजा
10 लाख से 25 लाख तक का दान प्रदान करने पर सुविधा
तिरुपति बालाजी मंदिर को 10 से 25 लाख दान करने वाले श्रद्धालुओं को 5 अन्य लोगों के साथ 3 दिन के लिए ब्रेक दर्शन की सुविधा के साथ 20 छोटे लड्डू, 10 महाप्रसादम पैकेट, एक दुपट्टा, एक ब्लाऊज व एक चांदी का 50 ग्राम का सिक्का सहित 3 दिनों के लिए 1000 रुपए के कमरे में रहने की सुविधा दी जाती है.
25 से 50 लाख रुपये दान सुविधा
तिरुपति बालाजी मंदिर में किसी श्रृद्धालु द्वारा 25 से 50 लाख तक की रकम दान करने पर उसे 5 अन्य लोगों के साथ एक दिन के लिए सुपथम दर्शन व 3 दिन तक ब्रेक दर्शन कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें 4 बड़े लड्डू, 5 छोटे लड्डू, 10 महाप्रसादन व 1 ब्लाउज, 1 दुपट्टा और 1 गोल्ड डॉलर (5ग्राम) व एक चांदी का सिक्का (50ग्राम) दिया जाता है और 3 दिनों के लिए 1500 रुपए के कमरे में रहने की सुविधा प्रदान की जाती है.
50 लाख से 75 लाख रुपये
तिरुपति बालाजी मंदिर को 50 लाख से 75 लाख रुपये दान करने वाले श्रद्धालुओं को 4 अन्य लोगों के साथ एक दिन के लिए श्रीवारी सुप्रभात सेवा के दर्शन और 3 दिन तक ब्रेक दर्शन तथा 2 दिनों के लिए सुपथम दर्शन कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें 6 बड़े लड्डू, 10 छोटे लड्डू, एक दुपट्टा, एक ब्लाऊज, 10 महाप्रसादम पैकेट, 1 गोल्ड डॉलर (5ग्राम) व एक चांदी का सिक्का (50ग्राम) और 3 दिनों के लिए 2000 रुपए के कमरे में रहने की सुविधा दी जाएगी.
यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया के दिन इन स्थानों पर चुपके से जला दें दीपक, धन-संपदा की नहीं होगी कमी
75 लाख से 1 करोड़ दान देने पर
तिरुपति बालाजी मंदिर को 75 लाख से 1 करोड़ रुपये दान करने वाले श्रद्धालुओं को 4 अन्य लोगों के साथ दो दिनों के लिए श्रीवारी सुप्रभात सेवा के दर्शन और 3 दिन तक ब्रेक दर्शन तथा 3 दिनों के लिए सुपथम दर्शन कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें 8 बड़े लड्डू, 15 छोटे लड्डू, एक दुपट्टा, एक ब्लाऊज, 10 महाप्रसादम पैकेट, 1 गोल्ड डॉलर (5ग्राम) व एक चांदी का सिक्का (50ग्राम) और 3 दिनों के लिए 2500 रुपए के कमरे में रहने की सुविधा दी जाएगी.
1 करोड़ या उससे अधिक राशि दान करने पर मिलेगी ये सुविधा
तिरुमाला मंदिर को 1 करोड़ रुपए दान करने वाले श्रद्धालुओं को 4 अन्य लोगों के साथ तीन दिनों के लिए श्रीवारी सुप्रभात सेवा के दर्शन व 3 दिन तक ब्रेक दर्शन के साथ ही 4 दिनों के लिए सुपथम दर्शन की सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही 10 बड़े लड्डू, 20 छोटे लड्डू, एक दुपट्टा, एक ब्लाऊज, 10 महाप्रसादम पैकेट व 1 गोल्ड डॉलर (5ग्राम) व एक चांदी का सिक्का (50ग्राम) और एक बार वैदिक आशीर्वाद के साथ-साथ 3 दिनों के लिए 3000 रुपए के कमरे में रहने की सुविधा प्रदान की जाएगी.

















