Last Updated:
Triyuginarayan Temple Photos: त्रियुगीनारायण मंदिर पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. भगवान विष्णु ने इस विवाह को संपन्न कराया था और ब्रह्मा जी पुरोहित बने थे. इस मंदिर की पूरे देशभर में काफी मान्यता है.

Triyuginarayan Temple Photos: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर, भगवान विष्णु को समर्पित एक प्राचीन हिंदू मंदिर है. लेकिन इसकी असली पहचान भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह स्थल के रूप में है. यह मंदिर केदारघाटी में स्थित है और अपनी पौराणिक कथाओं और अद्वितीय विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है. इस मंदिर की काफी मान्यता है.
यह है पौराणिक कथा
माना जाता है कि त्रेता युग में इसी स्थान त्रियुगीनारायण मंदिर पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. भगवान विष्णु ने इस विवाह को संपन्न कराया था और ब्रह्मा जी पुरोहित बने थे. इस दिव्य विवाह की साक्षी आज भी मंदिर में जल रही अखंड ज्योति है, जो मंदिर के सामने प्रज्वलित है. इस ज्योति को विवाह के समय से ही जलता हुआ माना जाता है, इसलिए मंदिर को ‘अखंड धूनी मंदिर’ भी कहा जाता है. भक्त इस हवन कुंड की राख को अपने साथ ले जाते हैं और मानते हैं कि यह उनके वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाएगी.
देखें प्राचीन हिंदू मंदिर की तस्वीरें

















