04

उज्जैन के राजा भगवान महाकाल को कपूर आरती कर भोग लगाया गया. मंत्रोच्चर के साथ भगवान को भांग, चन्दन, ड्रायफ्रूट और भस्म चढ़ाई गई.शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ-साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला भगवान महाकाल ने धारण की, फल और मिष्ठान का भोग लगाया.

















