Last Updated:
Vastu Tips For Plant: घर की उत्तर दिशा को शुभ दिशा माना जाता है. इस दिशा में देवी-देवताओं का वास भी होता है. वहीं वास्तु के अनुसार माना जाता है कि अगर इस दिशा में धन आकर्षित करने वाले पौधे लगाए जाएं, तो इससे आर…और पढ़ें
Vastu Tips For Plant: घर की उत्तर दिशा में लगा लें ये 3 पौधे, दोगुना तेजी से मिलेगा फल, धन-संपत्ति में होगी बरकत!
हाइलाइट्स
- उत्तर दिशा में मनी प्लांट रखने से धन और बरकत आती है.
- तुलसी का पौधा उत्तर दिशा में रखने से सुख-समृद्धि मिलती है.
- केले का पौधा उत्तर दिशा में रखने से भाग्य बदल सकता है.
Vastu Tips For Plant: वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि यदि वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार चला जाए तो व्यक्ति अपनी हर मनोकामना पूरी कर सकता है. वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे चमत्कारी पौधों का जिक्र है जिनका आपके घर में होना आपके घर की बरकत लेकर आता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा भगवान कुबेर की होती है. ऐसे में अगर इस दिशा में कुछ पौधे रख दिए जाएं तो कुबेर की कृपा आप पर बनी रहेगी और धन संपत्ति लंबे समय तक टिकी रहेगी. तो आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य व वास्तु सलाहकार डॉ अरविंद पचौरी से जानते हैं कि घर के उत्तर दिशा में किन पौधों को रखना बहुत ही शुभ माना जाता है.
मनी प्लांट:
यह पौधा वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है. मनी प्लांट का आपके घर की उत्तर दिशा में होना परिवार के सभी सदस्यों के लिए गुडलक लेकर आता है. कहा जाता है कि यह पौधा धन को आकर्षित करता है और इसके प्रभाव से घर में धन का ठहराव रहता है और बरकत भी होती है.
यह भी पढ़ें- Mirror Vastu: इस दिशा में लगा आईना भी हो सकता है कलह व अशांति का कारण, जानें वास्तु नियम
तुलसी का पौधा:
घर में तुलसी का अनिवार्य रूप से होना चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देखा जाए तो जिस घर में तुलसी होती है उस घर में कभी यमराज नहीं आते. तुलसी को भगवान विष्णु की पत्नी माना जाता है इसलिए कहा जाता है कि घर की उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा होने से घर में सुख समृद्धि बनी रहती है.
केले का पौधा:
केले का पौधा भगवान विष्णु को सबसे अधिक प्रिय है. कई मान्यताओं के अनुसार तो केले के पेड़ में भगवान नारायण का ही वास होता है. उत्तर दिशा में केले के पौधे का होना बहुत शुभ माना जाता है. अगर आपके घर की उत्तर दिशा में भी केले का पौधा है तो यह आपके भाग्य को बदलने का सामर्थ्य रखता है.
यह भी पढ़ें- Swastik Symbol At Home: घर के मुख्य द्वार की किस दिशा में बनाएं स्वास्तिक? जानें इससे जुड़े नियम
March 15, 2025, 13:56 IST
घर के उत्तर दिशा में इन 3 पौधों को रखना बेहद शुभ, दोगुना मिलता है फल!

















