Home Uncategorized Vivah Ke Upay: विवाह में हो रही देरी? नवरात्रि में अपनाएं यह...

Vivah Ke Upay: विवाह में हो रही देरी? नवरात्रि में अपनाएं यह आसान टोटका, कुछ ही दिनों में बजेगी शहनाई

0
11


Last Updated:

अयोध्या: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. पहले दिन देशभर के अलग-अलग मठ और मंदिरों में माता शैलपुत्री की पूजा और आराधना की जा रही है. नवरात्रि के दिनों में कुछ खास उपाय करने से जीवन की समस्त परेशानियों से मुक्ति भी पाई जा सकती है. ऐसी स्थिति में यदि विवाह में देरी हो रही है, तो नवरात्रि में कुछ खास उपाय जरूर करें.

ayodhya

नवरात्रि का पर्व शुरू हो गया है. इस बार की नवरात्रि 10 दिनों तक रहेगी, जिसमें माता रानी की विधिवत पूजा और आराधना की जाती है. वैसे तो साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है, जिसमें शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि शामिल हैं. नवरात्रि में विवाह में हो रही देरी के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं.

ayodhya

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि नवरात्रि में यदि विवाह में देरी हो रही हो तो ऐसी स्थिति में माता कात्यायनी की विशेष पूजा और आराधना का विधान है. कहा जाता है कि नवरात्रि में माता रानी की पूजा करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं. इसके साथ ही मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए नवरात्रि में मां महागौरी की पूजा और आराधना करनी चाहिए.

ayodhya

नवरात्रि के दौरान लाल वस्त्र धारण करके मां दुर्गा को अपनी उम्र के जितने लॉन्ग अर्पित करनी चाहिए. ऐसा करने से विवाह की सभी रुकावटें दूर होती हैं. अर्पित किए गए लॉन्ग को प्रसाद के रूप में अपने पास रखना चाहिए और समय-समय पर इसका सेवन भी करना चाहिए.

ayodhya

इसके साथ ही नवरात्रि के दौरान लाल वस्त्र धारण करके माता रानी को गुड़हल का फूल अर्पित करना चाहिए. इसके बाद माता कात्यायनी के मंत्र का जाप करें और पूजा के बाद माता रानी से विवाह की प्रार्थना करें. ऐसा करने से विवाह की बात पक्की होने की मान्यता है.

ayodhya

नवरात्रि के दौरान लाल चुनरी में दो गांठ हल्दी और एक चांदी का सिक्का रखकर माता रानी को समर्पित करना चाहिए और दुर्गा सप्तशती के चौथे अध्याय का पाठ करना चाहिए. ऐसा करने से विवाह की बाधा दूर होती है.

ayodhya

ज्योतिष गणना के अनुसार, नवरात्रि तंत्र विद्या सीखने वाले लोगों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. नवरात्रि में किया गया छोटा सा उपाय भी बड़ा पुण्य अर्जित करता है, ऐसा ज्योतिषियों का कहना है. ऐसी स्थिति में नवरात्रि के दौरान यदि आप भी ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ खास उपाय करते हैं, तो जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homedharm

अब विवाह का झंझट होगा दूर, जल्द बजेगी शहनाई, बस नवरात्रि में अपनाएं यह टोटका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here