Dev Uthani Ekadashi: हिंदू धर्म में शादी के लिए सबसे शुभ दिन माने जाने वाली देवउठनी एकादशी इस साल 12 नवंबर को है. इस वजह से दिल्ली-एनसीआर में शादियों की भीड़ बढ़ गई है. 12 नवंबर को करीब 50 हजार शादियां होने को हैं. इस दिन राजधानी में रहने वालों को ट्रैफिक जाम से गुजरना पड़ सकता है. 12 नवंबर को शादियों के लिए हॉल और होटल की बुकिंग फुल हो चुकी है.
12 तारीख को देवउठनी ग्यारस है. कहते हैं कि जिनको शादी का कोई मुहूर्त नहीं मिलता उनकी शादी भी इस दिन की जा सकती है इसलिए इस दिन सबसे ज्यादा शादियां होती हैं. इस बारे में तीर्थ नगरी सोरों (कासगंज) के ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित ने कुछ महत्वपूर्ण चीजों को बताया है. आइए जानते हैं यहां…
शादी के लिए जरूरी नहीं समय
12 नवंबर को देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है. यह शादी के लिए काफी शुभ दिन माना जाता है. इस दिन की सबसे बड़ी खासियत है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी समय विवाह कर सकता है और इसके लिए कोई अलग पूजा की जरूरत नहीं है.
यह भी पढ़ें: ॐ नमः शिवाय का जाप करने के होते हैं नियम, महिलाओं को ऐसे बोलना चाहिए ये मंत्र, अगर आप भी कर रहे हैं गलती तो पूजा होगी असफल !
क्या मांगलिक लोग भी कर सकते हैं विवाह?
यह दिन शुभ इसलिए भी है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने बाद जागते हैं. इसलिए हिंदू पंचांग के अनुसार विवाह की योजना बनाई जा सकती है क्योंकि जोड़े अपनी कुंडली और ग्रहों की स्थिति के बावजूद विवाह कर सकते हैं. इस दिन मांगलिक लोग भी विवाह कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Benifits of Shankh : घर में दैनिक शंख बजाने से थायराइड, डायबिटीज सहित अनेकों बीमारी होती हैं ठीक, आप भी जानिए इसके लाभ!
FIRST PUBLISHED : November 7, 2024, 19:13 IST
















