Last Updated:
भूत शुद्धि विवाह एक प्राचीन योगिक रिवाज है, जो शादी को सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) की शुद्धि का माध्यम बनाता है. एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने ‘भूत शुद्धि विवाह’ से एक-दूसरे को अपनाया.
सोमवार को एक्ट्रेस समंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू ने कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र के लिंग भैरवी मंदिर में शादी की. अपने तलाक के 4 साल बाद समंथा ने ‘द फैमली मैन’ की मेकर जोड़ी राज ऐंड डीके के राज को अपना नया जीवनसाथी चुना है. इस जोड़ी ने ‘भूत शुद्धि विवाह’ से एक-दूसरे को अपनाया.
क्या है ये भूत शुद्धि विवाह?
भूत शुद्धि विवाह एक प्राचीन योगिक रिवाज है, जो शादी को सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि पांच तत्वों (पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु, आकाश) की शुद्धि का माध्यम बनाता है. संस्कृत में ‘भूत’ का मतलब तत्व और ‘शुद्धि’ का अर्थ शुद्धिकरण है. इस रिवाज में दंपति की ऊर्जा को संतुलित कर आध्यात्मिक बंधन बनाया जाता है. ईशा फाउंडेशन के अनुसार, यह रिवाज दंपति को भावनाओं से ऊपर उठाकर तत्व स्तर पर जोड़ता है.

About the Author
दीपिका शर्मा पिछले 5 सालों से Bharat.one Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र…और पढ़ें
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें Bharat.one ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

login


















