Last Updated:
How Often Should You Shave Beard: दाढ़ी बनाना पुरुषों की ग्रूमिंग का एक जरूरी हिस्सा है. अक्सर सवाल उठता है कि एक सप्ताह में कितनी बार दाढ़ी बनानी चाहिए? एक्सपर्ट्स के अनुसार सप्ताह में 2-3 बार दाढ़ी बनाना सेफ…और पढ़ें
एक सप्ताह में 2 से 3 बार दाढ़ी शेव कर सकते हैं.यूपी के कानपुर स्थित जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर और डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. युगल राजपूत ने Bharat.one को बताया कि दाढ़ी शेवि करने के दौरान स्किन के बाल और डेड सेल्स को हटाया जाता है. हालांकि अगर इसे सही तरीके से नहीं किया जाए, तो यह स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकता है. सेंसिटिव स्किन वाले लोगों में रोजाना दाढ़ी बनाने से त्वचा पर लालिमा, जलन और रैशेज हो सकते हैं. हालांकि कई लोगों को रोज दाढ़ी बनाने से कोई दिक्कत नहीं होती है. ऐसे में यह पुरुषों की मर्जी पर डिपेंड करता है कि वे रोज दाढ़ी शेव करने में कंफर्टेबल हैं या नहीं. दाढ़ी बनाते वक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी है.
एक्सपर्ट की मानें तो दाढ़ी बनाते वक्त हमेशा अच्छी क्वालिटी की शेविंग क्रीम या जेल का उपयोग करें, जो त्वचा को नरम बनाए. गर्म पानी से चेहरा धोकर ही शेविंग करें, ताकि बाल और त्वचा नरम हों. शेविंग के बाद ठंडे पानी से चेहरा धोएं और हल्के मॉइस्चराइजर का उपयोग करें, ताकि जलन कम हो सके. इसके अलावा कई बार लोग सोचते हैं कि रोज शेविंग करने से दाढ़ी जल्दी बढ़ेगी, लेकिन यह एक मिथक है. बालों की ग्रोथ हार्मोन पर निर्भर करती है, न कि शेविंग की फ्रीक्वेंसी पर. इसलिए आप अपनी सुविधा और त्वचा की स्थिति के अनुसार दाढ़ी बनाने की फ्रीक्वेंसी तय कर सकते हैं. दाढ़ी बनाना स्किन की देखभाल का हिस्सा होना चाहिए. सही प्रोडक्ट और तरीकों का यूज करना ठीक रहता है. हालांकि अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई बीमारी या एलर्जी है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय Bharat.one Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/lifestyle/health-how-often-men-should-shave-beard-is-daily-shaving-bad-for-skin-roj-shaving-karna-chahiye-ya-nahi-ws-l-9609379.html







