Home Food Basi Roti Recipe: बच्चों को एक बार खिला दी ये डिश तो...

Basi Roti Recipe: बच्चों को एक बार खिला दी ये डिश तो जानकर करेंगे रोटी बासी…जो नहीं खाते वे भी चाट जाएंगे प्लेट!

0
7


Last Updated:

Basi Roti Dish: घर में अक्सर रोटी बच जाती हैं जिन्हें सीधे तौर पर अगले दिन कोई नहीं खाना चाहता. हालांकि इससे अगर यह टेस्टी, फ्लेवरफुल डिश बना लें तो सब मांग-मांगकर खाएंगे. ये बच्चों से लेकर बड़ों तक को इतनी पसंद आती है कि वे अगली बार बासी रोटी बचाने की डिमांड करेंगे.

food

हमारे घरों में अक्सर रात की बची हुई रोटी सुबह तक बासी हो जाती है. कई बार यह रोटी फेंक दी जाती है, लेकिन अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो इससे स्वादिष्ट और मजेदार डिश बनाई जा सकती है.

food

ऐसी डिश न केवल पेट भरने वाली होती है बल्कि पूरे परिवार को पसंद भी आती है. आइए जानते हैं कि बासी रोटी से एक बेहतरीन डिश “रोटी अपमा” कैसे बनाई जा सकती है.

food

रोटी अपमा बनाने के लिए सबसे पहले बासी रोटियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. यह काम आप हाथ से भी कर सकते हैं या फिर चाकू की मदद से भी. इसके बाद सब्जियों की तैयारी करें. इसमें आप प्याज़, टमाटर, हरी मिर्च, गाजर और शिमला मिर्च डाल सकते हैं. अगर चाहें तो हरी मटर और बीन्स भी डाल सकते हैं.

food

कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गरम करें. इसमें राई के दाने, करी पत्ता और जीरा डालें. अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें. उसके बाद टमाटर, हरी मिर्च और बाकी सब्जियां डाल दें. हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिला लें.

food

अब इन सब्जियों में कटे हुए रोटी के टुकड़े डालें और अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाला हर टुकड़े पर अच्छे से लग जाए. धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक ढककर पकने दें. बीच-बीच में हल्का-हल्का चलाते रहें. अंत में ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें.

food

यह डिश खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. इसमें सब्जियों के साथ रोटी का स्वाद घुलकर ऐसा फ्लेवर देता है कि छोटे-बड़े सभी लोग इसे मजे से खा सकते हैं. साथ ही, यह पौष्टिक भी है क्योंकि इसमें सब्जियों और रोटी दोनों का पोषण मिलता है. इसमें आप अपनी मर्जी से कोई भी सब्जी ऐड कर सकते हैं. बच्चों के लिए इसे और फ्लेवरफुल बनाने के लिए आप सब्जी पकने के बाद सॉसेस डाल सकते हैं. चिली टोमेटो सॉस, विनेगर, सेजवान सॉस डाल दें ये उनके लिए देसी चाउमीन बन जाएगी. 

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बच्चों को एक बार खिला दी ये डिश तो जानकर करेंगे रोटी बासी, चाट जाएंगे प्लेट!


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/recipe-basi-roti-se-bana-laen-ye-dish-sab-chatenge-ungliyan-recipe-local18-ws-kl-9692462.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here