Home Lifestyle Health बदलते मौसम और प्रदूषण के बीच खुद को रखें फिट, अपनाएं ये...

बदलते मौसम और प्रदूषण के बीच खुद को रखें फिट, अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय; हर रोग से रहेंगे निरोग – Uttar Pradesh News

0
3

Last Updated:

Health Tips: मेरठ में वायु प्रदूषण की स्थिति खतरनाक बनी हुई है. लोगों को खांसी, जुकाम सहित अन्य तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ा है. ऐसे में आयुर्वैदिक एक्सपर्ट डॉक्टर धीरेंद्र कुमार अग्रवाल के अनुसार अगर आयुर्वेद में उपयोगी माने जाने वाली तुलसी, गिलोय, अदरक, हल्दी, मुलेठी का उपयोग करें तो निश्चित तौर पर स्वस्थ रहेंगे.

मेरठ, वायु प्रदूषण, मुलेठी, अदरक, तुलसी, हल्दी, स्वास्थ्य, फायदा, फोटो गैलरी,लोकल -18,Meerut, air pollution, liquorice, ginger, basil, turmeric, health, benefits, photo gallery, local -18

आयुर्वेद में तुलसी को काफी महत्वपूर्ण माना गया है. इसमें विभिन्न प्रकार के ऐसे आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं. जो कई तरह की बीमारियों को दूर करने में काफी उपयोगी होते हैं. ऐसे में अगर आप प्रतिदिन सुबह के समय चाय में तुलसी के पत्तों का सेवन करने लगे हैं. तो यह आपके गले की खरांश के साथ-साथ जुखाम खांसी को रोकने में मदद करेगी. इसी के साथ ही अगर आप तुलसी के पत्तों का जूस पीए. तो यह आपके फेफड़ों की सफाई करने में भी महत्वपूर्ण योगदान निभाएंगी.

मेरठ, वायु प्रदूषण, मुलेठी, अदरक, तुलसी, हल्दी, स्वास्थ्य, फायदा, फोटो गैलरी,लोकल -18,Meerut, air pollution, liquorice, ginger, basil, turmeric, health, benefits, photo gallery, local -18

इसी तरह से आयुर्वेद में हल्दी काफी अच्छी एंटीबायोटिक मानी जाती है. क्योंकि हल्दी में एंटीम्प्लीमेंट्री, एंटीऑक्सीडेंट सहित विभिन्न प्रकार के औषधि गुण पाए जाते हैं. जो बीमारियों को रोकने में बेहतर माने जाते हैं. ऐसे में खांसी और शरीर में किसी भी प्रकार का दर्द हो तो आप हल्दी के साथ दूध का सेवन कर सकते हैं. इससे आपको राहत मिलेगी. लेकिन ध्यान रहे इसके लिए आप साबुत हल्दी को घर में ही पीसकर उपयोग करें.

मेरठ, वायु प्रदूषण, मुलेठी, अदरक, तुलसी, हल्दी, स्वास्थ्य, फायदा, फोटो गैलरी,लोकल -18,Meerut, air pollution, liquorice, ginger, basil, turmeric, health, benefits, photo gallery, local -18

आयुर्वेद में मुलेठी को काफी उपयोगी मानी जाती है. क्योंकि इसमें काफी तरह के ऐसे आयुर्वेदिक गुण पाए जाते हैं, जो कि कई तरह की बीमारियों को रोकने में कारगर होते हैं. सबसे ज्यादा यह खांसी को रोकने में उपयोगी मानी जाती है. ऐसे में आप मुलेठी का प्रतिदिन उपयोग करेंगे. तो निश्चित तौर पर वायु प्रदूषण में भी आप सेहतमंद रह सकते हैं. मुलेठी का जूस व चाय में भी उपयोग किया जा सकता है.

मेरठ, वायु प्रदूषण, मुलेठी, अदरक, तुलसी, हल्दी, स्वास्थ्य, फायदा, फोटो गैलरी,लोकल -18,Meerut, air pollution, liquorice, ginger, basil, turmeric, health, benefits, photo gallery, local -18

इस मौसम में बुखार सहित अन्य तरह की समस्याएं भी लोगों में देखने को मिलती है. ऐसे में अगर आप गिलोय के पत्तों का काढ़ा या जूस बनाकर उपयोग करें. तो निश्चित तौर पर आपको बुखार में काफी राहत मिलेगी. क्योंकि गिलोय में आयुर्वेदिक गुण का खजाना छुपा हुआ होता है. जो बीमारियों को दूर करने में काफी उपयोगी माना जाता है. ऐसे में बाजार में भी आपको पाउडर के रूप में गिलोय मिल जाएगी. साथ ही आपके घर के आसपास गिलोय की बेल है, तो आप जो उसकी डंडी होती है, उसको अच्छे से कूटने के बाद उबालकर उपयोग कर सकते हैं.

मेरठ, वायु प्रदूषण, मुलेठी, अदरक, तुलसी, हल्दी, स्वास्थ्य, फायदा, फोटो गैलरी,लोकल -18,Meerut, air pollution, liquorice, ginger, basil, turmeric, health, benefits, photo gallery, local -18

बताते चले कि प्रत्येक घर में अक्सर चाय में उपयोग होने वाली अदरक भी इस मौसम में काफी उपयोगी मानी जाती है. जो श्वसन तंत्र को वायु प्रदूषण में भी राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाती है. ऐसे में अगर आप अदरक को अच्छे से कुटकर इसका अर्क का उपयोग करें या फिर चाय में अच्छे से उबालकर उपयोग करेंगे. तो आप स्वस्थ रहेंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

बदलते मौसम और प्रदूषण के बीच खुद को रखें फिट, अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/health-keep-fit-amid-changing-weather-and-pollution-with-these-5-ayurvedic-remedies-local18-9822484.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here