Last Updated:
Falgun Month 2026 Vrat Tyohar List: फाल्गुन हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना है. फाल्गुन माह में साल का पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगेगा. फाल्गुन में ही महाशिवरात्रि, होली, होलिका दहन, एकादशी, प्रदोष जैसे व्रत और त्योहार आने वाले हैं. आइए जानते हैं कि फाल्गुन माह कब से शुरू है? फाल्गुन के व्रत और त्योहार कौन-कौन से हैं?
फाल्गुन माह का प्रारंभ
फाल्गुन महीने का प्रारंभ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है. दृक पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 2 फरवरी दिन सोमवार को 3 बजकर 38 एएम पर होगा. इस तिथि का समापन 3 फरवरी को 01:52 ए एम पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर फाल्गुन माह का प्रारंभ 2 फरवरी सोमवार से हो रहा है.
फाल्गुन माह का समापन
पूर्णिमा के दिन किसी भी महीने का समापन होता है. ऐसे में पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 2 मार्च को 05:55 पी एम पर होगा और इसका समापन 3 मार्च को 05:07 पी एम पर होगा. ऐसे में फाल्गुन पूर्णिमा 3 मार्च दिन मंगलवार को है, तो फाल्गुन माह का समापन 3 मार्च 2026 को होगा.
फाल्गुन के व्रत और त्योहार
- द्विजप्रिय संकष्टी: 5 फरवरी, दिन बृहस्पतिवार
- यशोदा जयंती: 7 फरवरी, दिन शनिवार
- भानु सप्तमी, शबरी जयंती: 8 फरवरी, दिन रविवार
- जानकी जयंती, कालाष्टमी: 9 फरवरी, दिन सोमवार
- महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती: 12 फरवरी, दिन गुरुवार
- विजया एकादशी, कुंभ संक्रांति: 13 फरवरी, दिन शुक्रवार
- शनि प्रदोष व्रत, विजया एकादशी पारण: 14 फरवरी, दिन शनिवार
- महाशिवरात्रि, फाल्गुन मासिक शिवरात्रि: 15 फरवरी, दिन रविवार
- दर्श अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या, पहली भौमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण: 17 फरवरी, दिन मंगलवार
- फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती: 19 फरवरी, दिन गुरुवार
- ढुण्ढिराज चतुर्थी: 21 फरवरी, दिन शनिवार
- स्कंद षष्ठी: 22 फरवरी, दिन रविवार
- होलाष्टक का प्रारंभ: 24 फरवरी, दिन मंगलवार
- आमलकी एकादशी: 27 फरवरी, दिन शुक्रवार
- आमलकी एकादशी पारण: 28 फरवरी, दिन शनिवार
- रवि प्रदोष व्रत: 1 मार्च, दिन रविवार
- फाल्गुन पूर्णिमा व्रत: 2 मार्च, दिन सोमवार
- होलिक दहन, फाल्गुन पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण: 3 मार्च, दिन मंगलवार
- होली: 4 मार्च, दिन बुधवार
About the Author
कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/dharm/falgun-month-2026-start-end-date-maha-shivratri-holi-surya-grahan-chandra-grahan-falgun-month-vrat-tyohar-calendar-10118683.html

















