Home Astrology Falgun Month 2026 start end date | Falgun Month 2026 vrat tyohar...

Falgun Month 2026 start end date | Falgun Month 2026 vrat tyohar List date maha shivratri holi Surya grahan Chandra grahan | कब से शुरू होगा फाल्गुन? देखें महाशिवरात्रि, होली, सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण से लेकर पूर्णिमा तक का व्रत-त्योहार कैलेंडर

0
0


Last Updated:

Falgun Month 2026 Vrat Tyohar List: फाल्गुन ​हिंदू कैलेंडर का अंतिम महीना है. फाल्गुन माह में साल का पहला सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगेगा. फाल्गुन में ही महाशिवरात्रि, होली, होलिका दहन, एकादशी, प्रदोष जैसे व्रत और त्योहार आने वाले हैं. आइए जानते हैं कि फाल्गुन माह कब से शुरू है? फाल्गुन के व्रत और त्योहार कौन-कौन से हैं?

ख़बरें फटाफट

फाल्गुन 2026 के व्रत और त्योहार.
Falgun Month 2026 Vrat Tyohar List In Hindi: फाल्गुन माह हिंदू कैलेंडर का 12वां और अंतिम माह है. फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि, होलिका दहन, होली, फाल्गुन अमावस्या, फाल्गुन पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आते हैं. महाशिवरात्रि के लिए शिव भक्त पूरे साल प्रतीक्षा करते हैं, वहीं रंगों के त्योहार होली का भी इंतजार देश ही दुनिया के लोगों को भी होता है. मथुरा की लट्ठमार होली तो पूरी दुनिया में अपने अनोखे अंदाज के लिए प्रसिद्ध है. आइए जानते हैं कि फाल्गुन माह कब से शुरू हो रहा है? फाल्गुन के व्रत और त्योहार कौन कौन से हैं?

फाल्गुन माह का प्रारंभ

फाल्गुन महीने का प्रारंभ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है. दृक पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 2 फरवरी दिन सोमवार को 3 बजकर 38 एएम पर होगा. इस तिथि का समापन 3 फरवरी को 01:52 ए एम पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर फाल्गुन माह का प्रारंभ 2 फरवरी सोमवार से हो रहा है.

फाल्गुन माह का समापन

पूर्णिमा के दिन किसी भी महीने का समापन होता है. ऐसे में पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 2 मार्च को 05:55 पी एम पर होगा और इसका समापन 3 मार्च को 05:07 पी एम पर होगा. ऐसे में फाल्गुन पूर्णिमा 3 मार्च दिन मंगलवार को है, तो फाल्गुन माह का समापन 3 मार्च 2026 को होगा.

फाल्गुन के व्रत और त्योहार

  • द्विजप्रिय संकष्टी: 5 फरवरी, दिन बृहस्पतिवार
  • यशोदा जयंती: 7 फरवरी, दिन शनिवार
  • भानु सप्तमी, शबरी जयंती: 8 फरवरी, दिन रविवार
  • जानकी जयंती, कालाष्टमी: 9 फरवरी, दिन सोमवार
  • महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती: 12 फरवरी, दिन गुरुवार
  • विजया एकादशी, कुंभ संक्रांति: 13 फरवरी, दिन शुक्रवार
  • शनि प्रदोष व्रत, विजया एकादशी पारण: 14 फरवरी, दिन शनिवार
  • महाशिवरात्रि, फाल्गुन मासिक शिवरात्रि: 15 फरवरी, दिन रविवार
  • दर्श अमावस्या, फाल्गुन अमावस्या, पहली भौमवती अमावस्या, सूर्य ग्रहण: 17 फरवरी, दिन मंगलवार
  • फुलैरा दूज, रामकृष्ण जयंती: 19 फरवरी, दिन गुरुवार
  • ढुण्ढिराज चतुर्थी: 21 फरवरी, दिन शनिवार
  • स्कंद षष्ठी: 22 फरवरी, दिन रविवार
  • होलाष्टक का प्रारंभ: 24 फरवरी, दिन मंगलवार
  • आमलकी एकादशी: 27 फरवरी, दिन शुक्रवार
  • आमलकी एकादशी पारण: 28 फरवरी, दिन शनिवार
  • रवि प्रदोष व्रत: 1 मार्च, दिन रविवार
  • फाल्गुन पूर्णिमा व्रत: 2 मार्च, दिन सोमवार
  • होलिक दहन, फाल्गुन पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण: 3 मार्च, दिन मंगलवार
  • होली: 4 मार्च, दिन बुधवार

About the Author

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi Bharat.one Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

homedharm

फाल्गुन कब से शुरू?देखें महाशिवरात्रि, होली, सूर्य ग्रहण, व्रत-त्योहार कैलेंडर


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/dharm/falgun-month-2026-start-end-date-maha-shivratri-holi-surya-grahan-chandra-grahan-falgun-month-vrat-tyohar-calendar-10118683.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version