Home Astrology कितना भी कमाओ, हमेशा कम? चेक करें घर में कहां लगा रखा...

कितना भी कमाओ, हमेशा कम? चेक करें घर में कहां लगा रखा है शीशा, गलत जगह पर इसका होना खतरनाक

0
2


Last Updated:

Ghar me mirror kaha lagana chahiye : वैदिक संस्कृति में वास्तु शास्त्र पर हमेशा से गहरा विश्वास रहा है. मानव जीवन पर वास्तु शास्त्र का सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूपों में प्रभाव रहता है. हम अपने घरों में वास्तु के अनुसार कई चीजें रखते हैं. घर में कहां पर दर्पण (मिरर) लगाना चाहिए, वास्तु के हिसाब से ये जानना भी जरूरी है, वरना बैठे-बिठाए आफत आ सकती है.

ayodhya

Bharat.one से बात करते हुए अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में शीशा लगाना उत्तम माना जाता है. शीशे की सही दिशा न केवल घर में बल्कि फैक्ट्री और ऑफिस में भी सकारात्मक बदलाव लाता है. जबकि गलत दिशा में लगाने से कई तरह के दोष उत्पन्न होते हैं.

ayodhya

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर शीशा सही दिशा में लगा है तो इससे व्यवसाय के साथ-साथ समाज में भी मान सम्मान बढ़ता है. घर में आर्थिक तंगी दूर होती है. सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. रुका हुआ कार्य भी पूरा होता है.

ayodhya

वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर अथवा ऑफिस में शीशे को हमेशा पूर्व अथवा उत्तर की दीवार पर लगाना चाहिए. देखने वाले का चेहरे पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ रहे. ये दिशा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है और उन्नति के मार्ग खोलती है.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

ayodhya

अगर आप अपने बेडरूम में शीशे को लगा रहे हैं तो इसे सिर्फ उत्तर और पूर्व दिशा में लगाना चाहिए. बिस्तर के ठीक सामने शीशा लगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकता है. इससे रिश्ते में कई तरह के तनाव उत्पन्न हो सकते हैं. ऐसी स्थिति में भूलकर भी बिस्तर की तरफ शीशे का मुख नहीं करना चाहिए.

ayodhya

शीशा लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कभी भी आमने और सामने इसे न लगाएं. ऐसा करने से घर में कलह होने लगती है. नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव पड़ता है. धन संपत्ति में भी नुकसान होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

कितना भी कमाओ, हमेशा कम? चेक करें घर में कहां लगा रखा है शीशा


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/photogallery/lifestyle/tips-and-tricks-vastu-ke-hisab-se-ghar-me-mirror-kaha-lagana-chahiye-local18-9936326.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here