Last Updated:
Aaj Ki Vrishabh Rashi : वृषभ राशि के जातकों को आज बड़ा आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है. जीवन में खुशहाली आएगी और परिवारिक जीवन सुखमय रहेगा. बड़ी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है.
वृषभ राशि दैनिक राशिफल
हाइलाइट्स
- वृषभ राशि वालों को आज बड़ा आर्थिक लाभ होगा.
- व्यापार में बड़ी डील फाइनल हो सकती है.
- आज आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 है.
वाराणसी. ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग का असर राशियों पर पड़ता है. 11 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है. इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और हस्त योग का संयोग बन रहा है. ये संयोग वृषभ राशि वालों के लिए खास है. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है. ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है. ऐसे में आज के दिन वृषभ राशि को बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है. आज आपके जीवन में खुशहाली आएगी और परिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा.
बिजनेस
बात बिजनेस की करें तो आज वृषभ राशि वालों को व्यापार में धन का लाभ होगा. आज आपके किसी पुराने जानने वाले के कारण आपकी कोई बड़ी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है. आपका पुराना रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है.
निवेश
निवेश के लिहाज से भी आज का दिन वृषभ राशि वालो के लिए फायदेमंद है. आज का निवेश भविष्य में बड़ा फायदा दे सकता है. करियर के क्षेत्र में भी आज आपको अपनी काबिलियत साबित करने का मौका मिलेगा, जिसके कारण आपके प्रमोशन के योग बनेंगे.
लव लाइफ
बात लव लाइफ की करें तो आज आपके पार्टनर से आपके रिश्ते मजबूत होंगे और पुराने झगड़े पर भी विराम लगेगा. अपने पार्टनर को सफेद गुलाब का फूल जरूर गिफ्ट करें. इससे आप दोनों के बीच प्रेम संबंध मजबूत होगा.
शुभ रंग
आज आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 2 है. आज आप माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करें और चावल का दान दें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार में सुख शांति और समृद्धि का वास होगा.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
https://hindi.news18.com/news/astro/daily-horoscope-aaj-ka-vrishabh-rashifal-todays-taurus-horoscope-rain-of-money-happiness-in-love-life-local18-9166888.html
