Home Astrology वसंत पंचमी 2025: मां सरस्वती की पूजा से बढ़ाएं विद्या और बुद्धि

वसंत पंचमी 2025: मां सरस्वती की पूजा से बढ़ाएं विद्या और बुद्धि

0
5


Last Updated:

Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी के के पावन अवसर पर छात्रों को मां सरस्वती की पूजा करनी चाहिए और उपरोक्त मंत्रों का जाप करना चाहिए. इससे उन्हें विद्या, बुद्धि और सफलता की प्राप्ति होगी.

इन 4 मंत्रों से बदलेगा आपके बच्चे का भाग्य, वसंत पंचमी पर जरूर कराएं ये जाप

बसंत पंचमी 2025

Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती की आराधना का विशेष दिन है. यह पर्व छात्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से विद्या, बुद्धि और कला में वृद्धि होती है. इस साल बसंत पंचमी 3 फरवरी को मनाई जाएगी. इस पावन अवसर पर छात्रों को कुछ विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए जिससे उन्हें अपार सफलता प्राप्त होगी. इस मंत्र के बार में बता रहे हैं पंडित अनंत झा.

मां सरस्वती के प्रभावशाली मंत्र:

शास्त्रों में मां सरस्वती के अनेक मंत्रों का उल्लेख मिलता है जिनका जाप करने से छात्रों को विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है. इनमें से कुछ प्रमुख मंत्र इस प्रकार हैं.

सरस्वती बीज मंत्र: “ॐ ह्रीं ऐं ह्रीं सरस्वत्यै नमः”. यह मंत्र मां सरस्वती का मूल मंत्र है और इसका जाप करने से विद्या और बुद्धि में वृद्धि होती है.

सरस्वती वंदना: “या देवी सर्वभूतेषु विद्यारूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥”.  इस मंत्र का अर्थ है कि जो देवी सभी प्राणियों में विद्या रूप में स्थित हैं, उन्हें बार-बार नमस्कार है. इस मंत्र का जाप करने से विद्या की प्राप्ति होती है.

शारदा मंत्र: “शारदायै नमस्तुभ्यं मम ह्रदय प्रवेशिनी, परीक्षायां सम उत्तीर्णं, सर्व विषय नाम यथा” – यह मंत्र परीक्षा में सफलता के लिए अत्यंत उपयोगी है.

अन्य मंत्र: “ॐ अर्हं मुख कमल वासिनी पापात्म क्षयम्कारी, वद वद वाग्वादिनी सरस्वती ऐं ह्रीं नमः स्वाहा.” – इस मंत्र का जाप करने से वाणी में मधुरता और विद्या में कुशलता आती है.

मंत्र जाप की विधि:

वसंत पंचमी के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. फिर मां सरस्वती की प्रतिमा या चित्र के सामने बैठकर उपरोक्त मंत्रों का जाप करें. मंत्र जाप करते समय मन को शांत और एकाग्र रखें. आप अपनी श्रद्धा और विश्वास के अनुसार किसी भी मंत्र का जाप कर सकते हैं. इस दिन पीला वस्त्र धारण करना अति शुभ माना जाता है.

मंत्र जाप के लाभ:

ऐसा माना जाता है कि वसंत पंचमी के दिन इन मंत्रों का जाप करने से छात्रों को निम्नलिखित लाभ प्राप्त होते हैं:

  • विद्या और बुद्धि में वृद्धि
  • परीक्षा में सफलता
  • एकाग्रता और स्मरण शक्ति में सुधार
  • कला और रचनात्मकता में विकास
  • मानसिक शांति और सकारात्मकता
homeastro

इन 4 मंत्रों से बदलेगा आपके बच्चे का भाग्य, वसंत पंचमी पर जरूर कराएं ये जाप


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/news/astro/astro-tips-basant-panchami-2025-enhance-knowledge-and-success-with-goddess-saraswatis-mantras-8984743.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version