Home Astrology शुक्र का मकर में गोचर! मकर संक्रांति से पहले चमक जाएगी इन...

शुक्र का मकर में गोचर! मकर संक्रांति से पहले चमक जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत

0
0


Last Updated:

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल में बदलाव से व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं. अब ऐसे में मकर संक्रांति से ठीक पहले यानि 13 जनवरी को शुक्र, मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं. जिससे 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है.

ज्योतिष शास्त्र में शुक्रदेव को सुख, सौंदर्य, प्रेम और धन का कारक ग्रह माना गया है. जब भी शुक्र का राशि परिवर्तन होता है, तो उसका सीधा असर व्यक्ति के जीवन, रिश्तों और आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. साल 2026 की शुरुआत में शुक्रदेव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप में देखने को मिलेगा.

अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं शुक्र के मकर राशि में गोचर का प्रभाव जीवन के कई क्षेत्रों पर स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा. इस दौरान प्रेम संबंधों में गंभीरता और स्थायित्व आएगा, भावनाओं से अधिक व्यवहारिक सोच हावी रहेगी. करियर और व्यवसाय में अनुशासन के साथ किए गए प्रयास लाभ देंगे, विशेषकर रियल एस्टेट, फैशन, लक्ज़री और कला से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं.

पंचांग के अनुसार 13 जनवरी को शुक्र देव का राशि परिवर्तन होने जा रहा है. इस दिन शुक्र धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. शुक्र का यह गोचर कुछ राशियों के लिए गोल्डन टाइम साबित हो सकता है. विशेष रूप से वृषभ, कर्क और मीन राशि के जातकों के लिए यह अवधि धन, सुख-सुविधाओं, प्रेम संबंधों और करियर के लिहाज से शुभ संकेत लेकर आएगी.

Add Bharat.one as
Preferred Source on Google

वृषभ राशि : वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र का मकर राशि में गोचर अत्यंत शुभ फलदायी माना जा रहा है. इस दौरान भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और जीवन में सुख-सुविधाओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी. व्यापार से जुड़े लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आय में वृद्धि के संकेत हैं. नौकरीपेशा जातकों के लिए प्रमोशन और जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं.

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होंगी. मानसिक रूप से आप पहले से अधिक ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे. जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और दांपत्य जीवन में भी मधुरता व आपसी समझ बढ़ेगी

मीन राशि : मीन राशि के जातकों केविवाह के योग बन सकते हैं और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी. वहीं कुछ जातकों को विदेश यात्रा का अवसर भी मिल सकता है. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ेगी.लंबे समय से रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. जीवनसाथी के साथ खुलकर बातचीत होगी, जिससे रिश्तों में विश्वास और मधुरता बढ़ेगी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

शुक्र का मकर में गोचर! मकर संक्रांति से पहले चमक जाएगी इन 3 राशियों की किस्मत


.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
.

https://hindi.news18.com/astro/astro-tips-shukra-gochar-13-january-2026-venus-transit-in-capricorn-these-3-zodiac-sign-get-name-and-fame-local18-photogallery-10011593.html

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version